Dharmendra Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा में धर्मेंद्र ने काटा था ऐसा बवाल, पवन सिंह के साथ किया था ये काम
Dharmendra Bhojpuri Film: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र ने अपने करियर के छह दशक से भी ज्यादा समय में हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। 1960 में एक्टिंग डेब्यू करने वाले धर्मेंद्र ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
धर्मेंद्र का जुनून आज भी बरकरार
कई सुपरहिट फिल्मों में काम करने के बावजूद धर्मेंद्र का जुनून आज भी बरकरार है लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्टर ने सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा में भी शानदार काम किया है। उन्होंने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं जिनमें से एक में उनके साथ पावर स्टार पवन सिंह भी नजर आए थे।

भोजपुरी सिनेमा में धर्मेंद्र की एंट्री
धर्मेंद्र ने हिंदी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली भोजपुरी फिल्म 'देस परदेस' थी, जिसने रिलीज के बाद जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इसके बाद धर्मेंद्र 'इंसाफ की देवी', 'दरिया दिल', 'सजना हमका दुल्हनिया बना दियो ना' और 'दुश्मन के खून पानी हां' जैसी फिल्मों में भी नजर आए हैं।
पवन सिंह के साथ नजर आए थे धर्मेंद्र
-इन फिल्मों ने साबित किया है कि धर्मेंद्र सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा में भी उतने ही पॉपुलर हैं। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'देस परदेस' भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म में धर्मेंद्र ने पवन सिंह के पिता का किरदार निभाया था।
-इस फिल्म में रति अग्निहोत्री और कादर खान जैसे वरिष्ठ कलाकार भी नजर आए थे। इसे विमल कुमार ने डायरेक्ट किया था और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी।
-पवन सिंह और धर्मेंद्र की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा था। एक्शन, इमोशन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म ने भोजपुरी सिनेमा में नए मानक स्थापित किए थे।
धर्मेंद्र ने दी थी पवन सिंह को जिंदगी की सीख
-पवन सिंह ने एक रिएलिटी शो में धर्मेंद्र से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि जब वह पहली बार धर्मेंद्र से मिले थे तो ही-मैन ने उन्हें कुछ यादगार बातें कही थीं।
-धर्मेंद्र ने पवन सिंह से कहा था- बेटा जिंदगी में जब पैर रखना जमीन पर तो दबा के रखना और सीना चौड़ा रखकर चलना लेकिन सिर थोड़ा झुकाकर चलना। पवन सिंह ने कहा था कि वह धर्मेंद्र को एक इंसान के रूप में भगवान समान मानते हैं और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हीं से मिली है।
धर्मेंद्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
-फिलहाल धर्मेंद्र अपनी तबीयत को लेकर सुर्खियों में हैं। 89 वर्षीय एक्टर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया गया है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद परिवार ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया था।
-सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें भी फैल गई थीं लेकिन उनके बेटे सनी देओल की टीम ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है- धर्मेंद्र अब ठीक हैं। इलाज का असर हो रहा है और फैंस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। दूसरी तरफ धर्मेंद्र के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है क्योंकि फैंस की भारी भीड़ लगातार वहां जुट रही है।
धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्में
आपको बता दें कि धर्मेंद्र जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता के किरदार में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा धर्मेंद्र की फिल्म 'अपने 2' भी पाइपलाइन में है।












Click it and Unblock the Notifications