Dharmendra की 450 करोड़ की संपत्ति से बेटी अहाना को चाहिए ये कीमती चीज? वजह चौंकाने वाली
Dharmendra News: अपने धांसू संवादों से कई दशकों तक लोगों को मनोरंजित करने वाले फिल्म एक्टर धर्मेंद्र इतनी खामोशी से दुनिया से चले जाएंगे ये किसी ने सोचा नहीं था। बिंदास जीवन जीने वाले धर्मेंद्र 6 बच्चों के पिता थे, उन्होंने हमेशा अपने बच्चों को संस्कार और परंपरओं की कीमत समझायी, वो जीवन के अंत तक अपनी मिट्टी की खुशबू को नहीं भूले।
फिल्मी दुनिया को एक से एक हिट फिल्म देने वाले धर्मेंद्र की झोली में भले ही अवॉर्ड कम आए हों लेकिन उन्हें झोली भरकर लोगों का प्यार, साथ और आशीष मिला। इसलिए उनके जाने से उनके चाहने वाले सदमे में हैं।

धर्मेंद्र अपने पीछे हिंदी फिल्मी का एक जखीरा, करोड़ों की संपत्ति. भरा-पूरा परिवार और एक सूनापन छोड़ गए हैं। उनका जाना फिल्मी दुनिया की अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी भरपाई कोई कर नहीं सकता है। आपको बता दें कि एक्टर की अनुमानित संपत्ति 450 करोड़ रुपये है।
पापा Dharmendra की जायदाद में से अहाना को क्या चाहिए?
कुछ वक्त पहले उनकी सबसे छोटी बेटी अहाना देओल ने HerZindagiBuzz को एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने एक बहुत बड़ी बात कही थी। जिसकी चर्चा काफी दिनों तक होती रही थी। दरअसल उनसे पूछा गया था कि 'पापा धर्मेंद्र की जायदाद में से उन्हें क्या चाहिए?'
'मैं अपने पापा की पहली कार लेना चाहूंगी'
तो आहाना ने कहा था कि 'मेरे पापा दुनिया के बेस्ट पापा हैं, उन्होंने मुझे इस काबिल बनाया है कि मुझे किसी चीज की जरूरत नहीं है लेकिन फिर भी ऐसा मौका आया तो मैं अपने पापा की पहली कार, उनकी 'फिएट' विरासत में पाना चाहूंगी।'

'मैं धरोहर के रूप में अपने पास रखना चाहूंगी' (Dharmendra)
इसके पीछे का कारण भी उन्होंने स्पष्ट किया था, उन्होंने कहा था कि 'पापा को वो कार बहुत प्यारी है और इससे उनकी बहुत सारी मेमोरी जुड़ी हुई है इसलिए मैं उसे हमेशा धरोहर के रूप में अपने पास रखना चाहूंगी।' आपको बता दें कि अहाना धर्मेंद्र और हेमा की छोटी बेटी हैं।
दिल्ली के व्यवसायी वैभव वोरा की पत्नी हैं अहाना
उनकी शादी दिल्ली के व्यवसायी वैभव वोरा से 4 फरवरी 2014 को मुंबई के आईटीसी मराठा होटल में हुई थी। वो भी एक ओडिशी नृत्यांगना हैं और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं हालांकि उन्होंने 'ना तुम जानो ना हम' फिल्म से डेब्यू किया था लेकिन सफलता ना मिलने की वजह से इन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। वो दो जुड़वा बच्चों की मम्मी हैं।

हेमा मालिनी ने बयां किया दर्द (Dharmendra)
बता दें कि धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने अपना दर्द एक्स पर बयां किया है। उन्होंने लिखा है कि 'धरम जी❤️, वह मेरे लिए बहुत कुछ थे। प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, ज़रूरत के हर समय मेरे 'गो टू' इंसान - असल में, वह मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं। उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे।'

'सभी लेजेंड्स के बीच एक यूनिक आइकॉन'
'एक पब्लिक पर्सनैलिटी के तौर पर, उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता, और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी लेजेंड्स के बीच एक यूनिक आइकॉन के रूप में अलग बनाया। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी हमेशा रहने वाली शोहरत और कामयाबियां हमेशा रहेंगी।'
'मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता' (Dharmendra)
'मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह कुछ ऐसा है जो मेरी बाकी ज़िंदगी रहेगा।😢सालों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए बहुत सारी यादें बची हैं।'
45 साल का साथ मिनटों में जुदा हो गया (Dharmendra)
इसके साथ ही हेमा मालिनी ने अपने और धर्मेंद्र से जुड़ी कई तस्वीरें भी शेयर की है, जिसे देखने के बाद हर कोई इस सुंदर जोड़े के अलग होने का दर्द महसूस कर सकता है।












Click it and Unblock the Notifications