Dharmendra News: 'ये सह नहीं सकता', छूट गया जय-वीरू का साथ, टूट कर बिखरे अमिताभ ने बताया 'धरम' का सच
Dharmendra News: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र ने सोमवार को 89 वर्ष की अवस्था में दुनिया को अलविदा कह दिया, उनके जाने से उनके चाहने वाले और उनके फैंस गहरे सदमे में हैं। किसी को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि अपने शानदार एक्टिंग से लोगों को मनोरंजित करने वाले मिस्टर ही-मैन अब हमारे बीच नहीं हैं।
आम से लेकर खास तक ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है और ऊपर वाले से प्रार्थना की है कि वो दिवंगत आत्मा को श्री हरि के चरणों में जगह दे और उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

धर्मेंद्र के जाने से मेगा स्टार अमिताभ बच्चन को भी गहरा झटका लगा है, वो भी गहरे सदमे में हैं। सोमवार को वो अपने बेटे अभिषेक के साथ अपने दोस्त, बड़े भाई को अंतिम विदाई देने शम्शान घाट भी पहुंचे थे। जय-वीरू की ये जोड़ी 24 नवंबर को हमेशा के लिए जुदा हो गई, अमिताभ को धर्मेंद्र हमेशा अपना छोटा भाई कहा करते थे और दोनों में बेहद घनिष्ठता भी थी।
'असल जिंदगी में भी दोनों की दोस्ती के चर्चे ' (Dharmendra News)
पर्दे पर तो दोनों ने उनका दोस्ताना देखा था लेकिन पर्दे के बाहर यानी असल जिंदगी में भी दोनों की दोस्ती के चर्चे होते थे। अपने मित्र को याद करते हुए अमिताभ ने एक भावुक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने धर्मेंद्र उनके और दुनिया के लिए क्या थे, इस बारे में बात की है। जिसे पढ़ने के बाद हर किसी की आंखें नम हो जाएंगी।
'एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया' (Dharmendra News)
उन्होंने एक्स पर लिखा- 'एक और बहादुर दिग्गज हमें छोड़कर चला गया.. मैदान छोड़कर.. अपने पीछे एक ऐसी खामोशी छोड़ गया जिसे सहा नहीं जा सकता, धरम जी.. 🙏 🙏🙏 महानता की मिसाल जो न सिर्फ़ अपनी मशहूर शारीरिक मौजूदगी के लिए, बल्कि अपने दिल की विशालता और सबसे प्यारी सादगी के लिए भी हमेशा याद किए जाते हैं।
'बिरादरी में बदलाव हुए.. उनमें नहीं'
'वे अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की खुशबू लाए थे, जहां से वे आए थे, और उसी के स्वभाव के सच्चे रहे.. अपने शानदार करियर में बेदाग रहे, एक ऐसी बिरादरी में जिसने हर दशक में बदलाव देखे..... बिरादरी में बदलाव हुए.. उनमें नहीं।'
'एक खालीपन जो हमेशा खाली रहेगा' (Dharmendra News)
'उनकी मुस्कान, उनका आकर्षण और उनका अपनापन, जो उनके आस-पास आने वाले सभी लोगों तक फैला हुआ था.. इस प्रोफेशन में एक दुर्लभ चीज़.... हमारे आस-पास की हवा खाली है... एक खालीपन जो हमेशा खाली रहेगा.. दुआएं 🛕 🙏।'
आपको बता दें कि अमिताभ और धर्मेंद्र में शोले के अलावा कई हिट फिल्मों में काम किया है.. जो कि निम्मलिखित है..
- गुड्डी (1971)-इस फ़िल्म में दोनों ने अतिथि भूमिका की हैं।
- दोस्त(1974)-इसमें धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में थे और अमिताभ अतिथि भूमिका ।
- कुंवारा बाप(1974)-दोनों अतिथि भूमिका ।
- शोले (1975)- इस ब्लॉकबस्टर फ़िल्म में दोनों मुख्य रोल में थे।
- चुपके चुपके (1975)-इस कॉमेडी फिल्म में दोनों मुख्य अभिनेता थे।
- छोटी सी बात(1976)-दोनों का गेस्ट रोल।
- चरणदास(1977)-दोनों का गेस्ट रोल।
- राम बलराम(1980)-इस फ़िल्म में दोनों मुख्य अभिनेता।
- नसीब (1981)- इसमें अमिताभ मुख्य भूमिका में थे और धर्मेंद्र एक गाना 'जॉन जॉनी जनार्दन' में नज़र आये थे।
- अंधा कानून(1983)-धर्मेंद्र गेस्ट रोल।
- सूरमा भोपाली(1988)-दोनों का गेस्ट रोल।
- हम कौन हैं(2004)-धर्मेन्द्र गेस्ट रोल।












Click it and Unblock the Notifications