'धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया', अर्जुन बिजलानी ने खोला बड़ा राज, किया शॉकिंग खुलासा
Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया सेंसेशन धनश्री वर्मा रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रही थीं। शो के दौरान वह कई बार अपने एक्स-हसबैंड और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का जिक्र करती नजर आई थीं।
धनश्री वर्मा ने तलाक को बनाया था 'गेम स्ट्रैटेजी'?
एक एपिसोड में तो धनश्री वर्मा ने युजवेंद्र चहल पर धोखा देने का आरोप लगाया था और फूट-फूट कर रो पड़ी थीं। इस घटना ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी कि क्या धनश्री वर्मा ने अपने तलाक की कहानी को शो में 'गेम स्ट्रैटेजी' के तौर पर इस्तेमाल किया था।

अर्जुन बिजलानी ने धनश्री को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
-अब जब रिएलिटी शो खत्म हो चुका है और एक्टर अर्जुन बिजलानी विनर बन गए हैं, तो उन्होंने इस पूरे मामले पर पहली बार खुलकर बात की है। एक इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने बताया- धनश्री वर्मा उस वक्त रो रही थीं और अपनी शादीशुद जिंदगी के बारे में बातें कर रही थीं।
-अर्जुन बिजलानी ने आगे कहा- मैं बस उन्हें सुन रहा था और शांति से अपनी राय दी, क्योंकि वह एक सामान्य बातचीत थी। मैंने उस पल को कभी गेम का हिस्सा नहीं समझा। मेरे लिए वह सिर्फ इंसानियत का पल था।
'क्या धनश्री वर्मा ने चहल का किया इस्तेमाल?'
शो के विनर अर्जुन बिजलानी ने कहा- कभी-कभी लोग भूल जाते हैं कि कंपटीशन में भी हम इंसान ही हैं। किसी की तकलीफ सुनना या सहानुभूति जताना कमजोरी नहीं होती। अगर वो खेल के लिए ऐसा कर भी रही थीं, तो मुझे कैसे पता चलता? मैंने तो बस इंसानियत दिखाई। हो सकता है उन्होंने शो में युजवेंद्र चहल का इस्तेमाल किया हो लेकिन इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता।
धनश्री वर्मा ने अपनी शादी को लेकर कही थी ऐसी बात
-'राइज एंड फॉल' शो में धनश्री वर्मा ने अपनी शादी और तलाक को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि युजवेंद्र चहल से उनका रिश्ता अरेंज और लव मैरिज दोनों का मिश्रण था। धनश्री ने कहा था- वो बिना डेटिंग के शादी करना चाहते थे। शुरुआत में मैं तैयार नहीं थी, लेकिन धीरे-धीरे उनके प्यार और परिवार के अपनेपन से मैं मान गई। अगस्त 2020 में रोका हुआ और दिसंबर में शादी हो गई थी।
-धनश्री वर्मा ने आगे कहा था- शादी के बाद चीजें धीरे-धीरे बदलने लगीं। मुझे उनके बर्ताव में बदलाव दिखने लगा था। जब लोग किसी चीज को पाना चाहते हैं और फिर पा लेते हैं, तो उनका रवैया अक्सर बदल जाता है। धनश्री वर्मा ने बताया था कि उन्होंने अपने रिश्ते को बचाने की हरसंभव कोशिश की थी लेकिन अंत में हालात उनके काबू में नहीं रहे।
-शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने धनश्री वर्मा की ईमानदारी और हिम्मत की तारीफ की है। वहीं, अर्जुन बिजलानी के इस बयान ने भी लोगों को प्रभावित किया है कि असली जीत सिर्फ ट्रॉफी की नहीं, बल्कि इमोशनल सेंसिटिविटी की भी होती है।












Click it and Unblock the Notifications