धनश्री वर्मा को हुआ प्यार? युजवेंद्र चहल को तलाक देते ही ये क्या कर रही हैं डांसर? सामने आया ऐसा सच

Dhanashree Verma: कोरियोग्राफर और डांसर धनश्री वर्मा ने हाल ही में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहली बार इस बात पर खुलकर बात की कि क्या वह फिर से प्यार के बारे में सोच रही हैं।

प्यार को लेकर धनश्री वर्मा का बयान
धनश्री वर्मा ने अपने दिल की ये बात बॉलीवुड की फेमस फिल्म मेकर फराह खान से कही है। धनश्री वर्मा ने फराह खान के व्लॉग पर काफी बातचीत की है। 28 वर्षीय धनश्री ने बातचीत के दौरान बताया कि तलाक के बावजूद उनका और युजवेंद्र चहल का रिश्ता आज भी सम्मानजनक है।

Dhanashree Verma

फराह खान ने की धनश्री वर्मा से बात

-व्लॉग की शुरुआत में देखा जा सकता है कि फराह खान डांसर धनश्री वर्मा के घर पहुंची थीं और वहां रखी एक खूबसूरत पेंटिंग की तारीफ की। पेंटिंग में एक डाल पर बैठे दो पक्षी नजर आ रहे थे। इस पर फराह खान ने कहा- ये मेरी फेवरेट पेंटिंग है।

-इस पर धनश्री वर्मा ने मुस्कुराते हुए कहा- लव बर्ड्स... मैं भी मैनिफेस्ट कर रही हूं। धनश्री का ये जवाब सुनकर फराह भी हैरान रह गईं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- फिर से? ये वाकई हिम्मत की बात है। साथ ही फराह ने उन्हें गले भी लगाया।

फराह खान ने छेड़ा स्टेटस का मुद्दा

-फराह खान ने इस मौके पर धनश्री वर्मा की पर्सनल लाइफ पर भी बात की। उन्होंने कहा- पहले तुम अपने पैरेंट्स के साथ रहती थीं, फिर युजवेंद्र चहल से शादी की और उसके साथ रहने लगीं। मैं तो तुम दोनों को अपनी पार्टी में साथ देख चुकी हूं। इस पर धनश्री वर्मा ने जवाब दिया कि उनके और युजवेंद्र चहल के बीच सबकुछ सभ्य और सामान्य है।

-'राइज एंड फॉल' रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट धनश्री वर्मा ने इस बातचीत में अपने शुरुआती करियर विकल्पों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि बचपन में वह एक चाइल्ड आर्टिस्ट रही हैं, लेकिन आगे चलकर उन्होंने मेडिकल फील्ड चुना और डेंटिस्ट बनीं।

मुंबई में डेंटिस्ट थीं धनश्री वर्मा

-धनश्री वर्मा ने कहा- मैंने तीन साल तक डेंटिस्ट्री प्रैक्टिस की। बांद्रा और लोखंडवाला में मेरा क्लिनिक था, जहां कई टीवी स्टार्स आया करते थे। यहां तक कि मैंने रणबीर कपूर का भी इलाज किया है।

-धनश्री वर्मा की बात सुनकर फराह खान चौंक गईं और मजाक करते हुए पूछा- तो तुमने रणबीर कपूर का मुंह देखा? कैसा था? कुछ अलग? जिस पर धनश्री ने हंसते हुए कहा- वह मेरा प्रोफेशनल काम था। रणबीर बिल्कुल हेल्दी थे और उनकी ओरल हाइजीन भी बहुत अच्छी थी।

धनश्री वर्मा की शादी और तलाक की कहानी

-आपको बता दें कि धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने दिसंबर 2020 में गुड़गांव में शादी की थी। हालांकि ये रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। मार्च 2025 में उनका तलाक आधिकारिक तौर पर फाइनल हो गया।

-जानकारी के अनुसार धनश्री वर्मा जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर आने वाले रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आएंगी, जहां वह अशनीर ग्रोवर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। ये शो आगामी 6 सितंबर 2025 से स्ट्रीम होने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+