देव आनंद के बेटे Sunil Anand का निधन, कैसे हुई मौत? परिवार ने दिया ऐसा बयान, बॉलीवुड में मातम

Dev Anand Son Sunil Anand Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिंदी फिल्मों के लिजेंड्री एक्टर दिवंगत देव आनंद के बेटे सुनील आनंद की मौत हो गई है। सुनील आनंद का निधन 70 साल की उम्र में लंदन में हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुनील आनंद पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सुनील आनंद के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

दिवंगत एक्टर देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन
जानकारी के अनुसार सुनील आनंद एक बेहतरीन एक्टर और फिल्ममेकर थे। वह लेजेंड्री एक्टर देव आनंद और कल्पना कार्तिक के बेटे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गत 26 जुलाई 2026 को सुनील आनंद की मौत हुई है। कहा जा रहा है उन्हें हार्ट अटैक आया था। उनकी फैमिली ने ही लोगों को उनके निधन की जानकारी दी है।

Dev Anand Son Sunil Anand

प्यार, प्रार्थना और सपोर्ट के लिए परिवार ने जताया आभार

सुनील आनंद की भतीजी जीना नारंग ने एक भावुक स्टेटमेंट जारी किया है और इस दुख की घड़ी में लोगों से प्राइवेसी की रिक्वेस्ट की है। स्टेटमेंट में सुनील आनंद के परिवार ने उनके निधन के बाद प्यार, प्रार्थना और सपोर्ट के लिए लोगों का आभार जताया है। परिवार की तरफ से कहा गया है कि वो सुनील के जाने से बहुत दुखी हैं और ऐसे में इस मुश्किल घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने की जुजारिश है। अभी तक सुनील आनंद के अंतिम संस्कार को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

क्या करते थे सुनील आनंद?

-सुनील आनंद का जन्म जून 1956 में, स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुआ था। उनके पिता देव आनंद हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर थे। वहीं उनकी मां कल्पना ने भी कई शानदार फिल्में की थीं। कल्पना कार्तिक को बाजी, टैक्सी ड्राइवर और हाउस नंबर 44 जैसी फिल्मों में देखा गया था।

-सुनील आनंद ने वॉशिंगटन DC की अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी एंट्री की थी। शुरू में कई प्रोजेक्ट्स में उन्होंने अपने पिता देव आनंद को असिस्ट किया था। फिर 1984 में 'आनंद और आनंद' फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

सुनील आनंद का फिल्मी करियर

-इस फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर देव आनंद थे। इस फिल्म में पिता और बेटे को एक साथ स्क्रीन पर देखा गया था। इसके बाद वह फिल्म कार थीफ में दिखाई दिए थे। ये फिल्म साल 1986 में रिलीज हुई थी। फिल्म में विजयता पंडित फीमेल लीड के तौर पर नजर आई थीं।

-सुनील आनंद ने 'मैं तेरे लिए' मूवी में भी काम किया था। हालांकि सुनील को इंडस्ट्री में वो पहचान और सक्सेस नहीं मिली जिसकी उन्हें तलाश थी। उनकी फिल्में कमर्शियली सक्सेसफुल साबित नहीं हो पा रही थीं। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से दूरी बनाई और फिल्ममेकिंग में हाथ आजमाया।

-सुनील आनंद साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म 'मास्टर' के डायरेक्टर थे। इसके अलावा उन्होंने 'वागाटोर मिक्सर' नाम की हॉलीवुड फिल्म की अनाउंसमेंट भी की थी लेकिन ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।

-पिता देव आनंद के निधन के बाद सुनील आनंद ने नवकेतन फिल्म्स की जिम्मेदारी संभाली और पिता की विरासत को संजोए रखा। सुनील ने साल 2008 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में देव आनंद की मशहूर फिल्म 'गाइड' की स्पेशल स्क्रीनिंग में हेल्प की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+