Delhi Vs Mumbai Season 2: कल्चर डिफरेंस के बैकड्रॉप पर सजी प्यारी सी लव स्टोरी
डिजिटल कंटेंट के इस युग में वेब शो "दिल्ली वर्सेज मुंबई" काफी पॉपुलर हुआ है। अब इस रोचक शो का सीजन 2 रिलीज हुआ है। लगभग 10 मिनट के हर एपिसोड के फ़िलहाल पहला एपिसोड रिलीज हुआ हैं, जबकि इसके कुल 5 एपिसोड हैं।
इस शो की कहानी दो मुख्य किरदारों रुहानी (मल्हार राठौड़) और चिराग (अभिषेक कपूर) के इर्द गिर्द घूमती है। वेब शो दो अलग-अलग शहरों मुम्बई और दिल्ली से आने वाले दो लोगों के बीच रोमांस को दर्शाता है। जिसमें कल्चर का टकराव और उनके शहरों के अनोखे माहौल के कारण आने वाली चुनौतियों को भी दिखाया गया है। दिल्ली और मुंबई के बीच के सांस्कृतिक और सामाजिक अंतरों पर आधारित शो की कहानी बहुत इंटरेस्टिंग है। शो का नया सीजन पहले से बेहतर है। एक एपिसोड बड़ी तेजी से आगे बढ़ता है।

जहां तक अदाकारी की बात है, शो में मल्हार राठौड़ ने रुहानी की भूमिका में शानदार अभिनय किया है। उनकी ऐक्टिंग बहुत नेचुरल लगती है। इस शो मे उन्हें कई तरह के ज़ज्बात जाहिर करने का मौका मिला है और हर सीन में उन्होंने अपना यादगार प्रभाव छोड़ा है। चिराग के किरदार में अभिषेक कपूर ने अपना बेस्ट दिया है। दरअसल इनके बीच की केमिस्ट्री और बातचीत ऐसी है कि दर्शक तुरन्त किरदारों से कनेक्ट हो जाते हैं। बाकी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।
शो के डायलॉग भी कैची हैं। एक सीन मे रूहानी का डायलॉग है "अगर तू रिलेशनशिप को टाइम देगा तभी रिश्ता चलेगा।" या फिरयह लाइन देखें "बहुत दिनों से हम मिलें नहीं. हर 15-20 दिन में एक बार हमें जरूर मिलना चाहिए."
नए सीजन में रूहानी की मुलाकात एक पड़ोसी लड़के सावन से होती है। वह एक दिन रूहानी के दरवाजे पर दस्तक देता है और किसी प्लंबर का नंबर मंगाता है। जब उसका हाथ रूहानी से टच करता है तो उसे बुखार रहता है। वह रूहानी की तबीयत के बारे में पूछता है उसके लिए खिचड़ी लेकर आता है। लगता है इस नए किरदार के आने से रूहानी और चिराग की प्रेम कहानी मे ट्विस्ट आने वाला है, उसके लिए आपको नया सीजन देखना होगा। वेब शो मे जो कहानी कहने का ढंग अपनाया गया है वह तारीफ के काबिल है। शो मे प्यार और भावनाओं के बीच संतुलन बढ़िया है।
वेब शो : दिल्ली वर्सेस मुम्बई सीज़न 2
क्रिएटेड बाय : नील जाधव
निर्देशक : नील जाधव
कलाकार : अभिषेक कपूर मल्हार राठौड़ परीक्षित जोशी
रेटिंग- 3 स्टार












Click it and Unblock the Notifications