सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में घिरीं नोरा फतेही, दिल्ली पुलिस ने की पूछताछ

एक्टर और डांसर नोहा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की गई।

मुंबई, 3 सितंबर: दिल्ली पुलिस ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने एक्टर और डांसर नोरा फतेही से सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। नोरा फतेही से इस दौरान तकरीबन 50 से भी ज्यादा सवाल किए गए। नोरा से सुकेश द्वारा मिले गिफ्ट्स को लेकर भी सवाल पूछे गए। साथ ही सुकेश से मुलाकात को लेकर भी नोरा ने सवालों के जवाब दिए। नोरा ने पूछताछ में पुलिस का सहयोग किया। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनका जैकलीन फर्नांडीज से कोई संबंध नहीं है और वे दोनों सुकेश चंद्रशेखर से अलग-अलग बात कर रहे थे।

Recommended Video

    Sukesh Case में Delhi Police ने Nora Fatehi से की 8 घंटे तक पूछताछ | वनइंडिया हिंदी |*News
    Nora Fatehi

    सुकेश मामले में जब नोरा से पूछताछ हुृई तो एक्ट्रेस ने बताया कि सुकेश की पत्नी ने उनसे नेल आर्ट फंक्शन को लेकर बात की और फिर वे अकसर उन्हें फोन करती रहीं। उन्होंने बीएमडब्यू और कुछ गिफ्ट्स भी दिए। नोरा ने ये भी बताया कि वे सुकेश के क्रिमिनल बैकग्राउंड के बारे में कुछ भी नहीं जानतीं।

    एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि सुकेश ने मेरे मैनेजर और कजिन से भी बातचीत की। नोरा ने कहा कि मेरी सुकेश से इतनी ज्यादा बातचीत नहीं हुई।

    बताते चलें कि सुकेश चंद्रशेखर मामले में पहले ही जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें कम होती नहीं दिखाई दे रही हैं। अदाकारा को दिल्ली के एक कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन जारी किया।

    इससे पहले सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ईडी ने जैकलीन को जबरन वसूली के पैसे की लाभार्थी के रूप में पाया था। ईडी का मानना है कि जैकलीन को पहले से ही खबर थी कि ठग सुकेश चंद्रशेखर जबरन वसूली करने वाला था। मुख्य गवाहों और आरोपियों के बयानों से पता चला है कि जैकलीन फर्नांडीज लगातार वीडियो कॉल पर सुकेश के संपर्क में थी।

    इसके साथ ही ईडी को जांच में पता चला था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के उपहार भेजे थे। ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जैकलीन की 7 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+