Delhi HC ने संजय कपूर के अकाउंट किए फ्रीज, करिश्‍मा कपूर और बच्‍चों को होगा फायदा या नुकसान?

Sunjay Kapoor Property Dispute: एक्‍ट्रेस करिश्मा कपूर और उनके दिवंगत पति संजय सिंह की काूननी लड़ाई एक बार फिर चर्चा में हैं। 30 अप्रैल को दिल्ली हाईकोर्ट ने दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की संपत्ति के विरासत विवाद मे बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने बिजनेसमैन संजय कपूर के अकाउंट फ्रीज कर दिए हैं और उनकी संपतियों से सभी तरह के लेन-देन ना करने का सख्‍त आदेश जारी किया है।

दिल्‍ली हाईकोर्ट की जज ज्योति सिंह ने करिश्‍मा कपूर के आवेदन पर सुनवाई करते हुए प्रिया कपूर को संजय की संपत्तियों से लेन-देन न करने का निर्देश दिया, ताकि अंतिम फैसले तक उन्हें संरक्षित रखा जा सके और तीसरे पक्ष के अधिकार न बन सकें।

Delhi HC

करिश्मा कपूर के बच्‍चों को फायदा हुआ या नुकसान?

हाईकोर्ट के इस फैसले से करिश्‍मा कपूर के बच्‍चों को बड़ी राहत मिली है क्‍योंकि अब संजय कपूर की तीसरी पत्‍नी प्रिया कपूर संपतियों को बेच नहीं सकेंगी।

Delhi HC

संजय कपूर की विरासत से जुड़ा क्‍या है पूरा मामला?

करिश्मा और संजय के बच्चों, समायरा व कियान का संजय की तीसरी पत्नी, प्रिया कपूर से कानूनी विवाद चल रहा है। वे कैटेगरी वन के वारिस के तौर पर संजय की चल व अचल संपत्ति में से प्रत्येक में एक-पांचवें हिस्से का दावा करते हैं। प्रिया द्वारा प्रस्तुत वसीयत की वैधता पर संजय की मां रानी कपूर ने भी सवाल उठाए हैं।

बिजनेसमैन संजय कपूर की कब हुई थी मौत?

संजय कपूर का निधन 12 जून, 2025 को यूके में एक पोलो मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। न्यायमूर्ति सिंह ने कथित वसीयत की संदिग्ध परिस्थितियों पर ध्यान दिया और स्पष्ट किया कि सुनवाई में संदेह दूर करने का बोझ प्रिया कपूर पर होगा। मुकदमे में लगने वाले समय को देखते हुए, अदालत ने संपत्तियों को अंतरिम रूप से सुरक्षित रखने का आदेश दिया।

कोर्ट ने लगाई रोक

अदालत ने प्रिया कपूर को तीन भारतीय कंपनियों में इक्विटी/शेयरहोल्‍डर ट्रांसफर या बदलने, Artefacts बेचने, दो बैंकों के तीन खातों से धन ट्रांसफर करने, संजय के विदेशी बैंक अकाउंट का संचालन करने और उनकी Crypto Assets को किसी भी तरह से बेचने या लेन-देन करने (वॉलेट बदलने सहित) से प्रतिबंधित किया है।

संजय कपूर की मौत के बच्‍चों ने किया था ये दावा

करिश्मा कपूर के बच्चों ने बताया कि संजय की मृत्यु के बाद कुछ बैंक खाते बंद हो गए थे। प्रिया के अनुसार, कुल बैंक खाता मूल्य ₹1.72 करोड़ था, जबकि संजय ने 'ऑरियुस इन्वेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड' (सोना कॉमस्टार की कॉर्पोरेट प्रमोटर, 28% शेयरधारक) से एक साल में कथित तौर पर ₹60 करोड़ का वेतन लिया था।

विरासत विवाद में न्यूयॉर्क में एक अपार्टमेंट और लंदन में एक अचल संपत्ति भी शामिल है। संजय के डीमैट और बैंक खाते, कलाकृतियां, क्रिप्टो निवेश और शेष संपत्ति भी विवादित संपत्तियों में हैं। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि उसके पास विदेशी अचल संपत्तियों से संबंधित आदेश पारित करने का क्षेत्राधिकार नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+