भगोड़े विजय माल्या के घर की बहू बनना चाहती थीं दीपिका पादुकोण, सिद्धार्थ ने की थी ऐसी शर्मनाक हरकत
Deepika Padukone and Siddharth Mallya: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में दिलजीत दोसांझ के बंगलुरु लाइव कॉन्सर्ट में नजर आई थीं। उन्होंने दिलजीत के साथ स्टेज पर डांस भी किया था। बेटी दुआ के जन्म के बाद एक्ट्रेस का ये पहला पब्लिक अपीरियंस था। फिलहाल दीपिका पादुकोण अपनी बेटी की परवरिश काफी बिजी चल रही हैं।
दीपिका पादुकोण ने बेटी 'दुआ' को दिया है जन्म
सितंबर 2024 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, एक प्यारी सी बेटी दुआ के पैरेंट्स बने हैं। फिलहान दोनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण न सिर्फ अपनी शानदार एक्टिंग बल्कि खूबसूरती को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का रिश्ता
दीपिका पादुकोण की पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले भी दीपिका पादुकोण और उनके पति बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही थीं लेकिन बाद में दोनों से इसे झूठ बताया था।
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ से दीपिका का रिलेशन
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और तब से ही उनकी नाम कई लड़कों के साथ जुड़ता रहा है। दीपिका पादुकोण और बिजनेस टायकून विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या एक-दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे।
सिद्धार्थ माल्या के प्यार में पागल थीं दीपिका पादुकोण
कहा जाता है कि एक समय ऐसा था जब दीपिका पादुकोण भगोड़े बिजनैसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के प्यार में पागल थीं। डेटिंग की अफवाहें तब और तेज हो गईं जब दोनों को एक मैच के दौरान कैमरे पर किस करते हुए पकड़ा गया था। अपने रिश्ते को कभी सार्वजनिक रूप से स्वीकार न करने के बावजूद, दोनों ने ब्रेकअप के बाद अपने अलग होने के कारणों के बारे में खुलकर बात की थी।
'सिद्धार्थ माल्या का बर्ताव खराब होता जा रहा था'
कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ माल्या का बर्ताव खराब होता जा रहा था। दीपिका को सिद्धार्थ की कई हरकतों से परेशानी होने लगी थी। ऐसे में खुद दीपिका पादुकोण ने ही सिद्धार्थ को छोड़ने का फैसला कर लिया था।
सिद्धार्थ माल्या से शादी करना चाहती थीं दीपिका
वहीं एक पुराने इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने एक शर्मनाक पल के बारे में बताया था जब सिद्धार्थ माल्या ने उनसे डिनर के बाद बिल का भुगतान करने के लिए कहा था। दीपिका पादुकोण ने कहा था कि वह सिद्धार्थ माल्या से बहुत प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं। उन्होंने इस रिश्ते को बनाए रखने की कोशिश की थी, लेकिन सिद्धार्थ का हालिया व्यवहार परेशान करने वाला था।
सिद्धार्थ ने सरेआम दीपिका को कहा था 'पागल'
वहीं एक दूसरे मौके पर सिद्धार्थ ने कैमरे के सामने दीपिका को 'एक पागल लड़की' कह दिया था। इसके बाद दोनों के बीच में स्टेटस को लेकर कई तरह के विवाद हुए थे। सिद्धार्थ ने दावा किया था कि दीपिका को उन्होंने कई महंगे गहने, ड्रेस और बैग्ज गिफ्ट में दिए थे। वहीं सिद्धार्थ ने दीपिका के लिए वेकेशन और पार्टियां भी होस्ट की थीं लेकिन दीपिका इनका जिक्र नहीं करती थीं।
'सिद्धार्थ का व्यवहार लगातार सस्ता होने लगा था'
वहीं दीपिका पादुकोण ने ब्रेकअप के बाद बताया था कि सिद्धार्थ का व्यवहार लगातार सस्ता होने लगा था। सिद्धार्थ उन्हें मर्सिडीज की बजाय ऑटोरिक्शा में बैठाने लगे थे। इसके अलावा दुकानदारों से ड्रेस के लिए मोलभाव करना भी शुरू कर दिया था। सिर्फ इतना ही नहीं सिद्धार्थ ने अपनी लेडी लव दीपिका से ताज होटल का बिल भरने के लिए भी कहा था।












Click it and Unblock the Notifications