क्या सच में दीपिका पादुकोण ने कर दी ऐसी हरकत? क्यों हो रही आलोचना? कब-कब विवादों में घिरा एक्ट्रेस का नाम?
Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि फेमस डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका को अपनी नई अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया है। वहीं उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया जा रहा है।
'स्पिरिट' से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण
खबर है कि इस फिल्म से दीपिका पादुकोण को भारी भरकम फीस की डिमांड करने की वजह से बाहर कर दिया गया है। कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दीपिका ने 'स्पिरिट' के मेकर्स से 20 करोड़ रुपये की मोटी फीस मांगी थी। इसके अलावा दीपिका पर फिल्म की कहानी लीक करने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण पर साधा निशाना
फिल्म 'स्पिरिट' के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने सीधे तौर पर दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा है और सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर काफी कुछ लिखा भी है। ऐसे में दीपिका एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं।
दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने खुद को इस फील्ड में काफी सक्सेसफुल भी साबित किया। वह कई बड़े ब्रांड के साथ जुड़ीं और उनके विज्ञापनों में नजर आईं। दीपिका पादुकोण ने मॉडलिंग करियर से ही खूब पैसे कमाने शुरू कर दिए थे।
हिमेश रेशमिया के एल्बम 'आप का सुरूर' में आई थीं नजर
इसके बाद दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड के फेमस सिंगर, एक्टर और फिल्म मेकर हिमेश रेशमिया के एल्बम 'आप का सुरूर' के वीडियो में देखा गया था। इसके बाद ही दीपिका ने फिल्मी दुनिया में अपना कदम रखा था।
दीपिका पादिकोण की बॉलीवुड में एंट्री
-दीपिका पादुकोण ने सबसे पहले कन्नड़ फिल्म 'ऐश्वर्या' में काम किया था। ये फिल्म साल 2006 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'ओम शांति ओम' से दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में वह बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ रोमांस करती नजर आई थीं।
-फिल्मी दुनिया में दीपिका पादुकोण ने काफी नाम कमा लिया है। वह अब तक कई बड़े कलाकारों के साथ सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। हालांकि, इन सभी के बीच एक्ट्रेस का नाम कई विवादों से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें से कुछ काफी ज्यादा फेमस हैं।
कब-कब विवादों में घिरीं दीपिका पादिकोण
मैगजीन के फोटोशूट को लेकर हुआ था विवाद
साल 2014 में दीपिका पादुकोण ने वोग इंडिया मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस फोटोशूट में उन्होंने लो-कट ड्रेस पहनी हुई थी। उनकी इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने उनके कपड़ों को रिवीलिंग बताया था। हालांकि वहीं कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया था लेकिन ये विवाद काफी बढ़ गया था।
बच्चे पैदा करने को लेकर दीपिका पादुकोण ने दिया था विवादित बयान
-वहीं साल 2015 में दीपिका पादुकोण वोग इंडिया मैगजीन के एक वीडियो में भी नजर आई थीं, जो कि उनके लिए एक और विवाद बन गया था। इस वीडियो में कई महिलाएं शामिल थीं और इसका टाइटल माई च्वॉइस था।
-दीपिका पादुकोण ने इस वीडियो में कहा था- मुझे लगता है कि महिलाओं के लिए अपनी च्वॉइस बनाने की आजादी काफी जरूरी है। मुझे नहीं लगता कि बच्चे पैदा करने या न करने की इच्छा में कुछ भी गलत है। ये हर महिला पर निर्भर करता है कि वह अपने लिए क्या सही है, इसे चुन सकती है। दीपिका के बच्चे पैदा करने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था।
'पद्मावत' के समय दीपिका पादुकोण को मिली थी धमकी
साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर नजर आए थे।
इस फिल्म की रिलीज से पहले ही देशभर में दीपिका के कपड़ों को लेकर काफी हंगामा मचने लगा था। लोग इसे आस्था के साथ जोड़ने ले थे। यहां तक कि फिल्म के कलाकारों को जान से मारने की धमकियां भी दी गई थीं।
स्टूडेंट्स को सपोर्ट करने को लेकर हुआ था विवाद
-साल 2020 में दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स द्वारा किए जा रहे प्रोटेस्ट का हिस्सा बनी थीं, जिसके लिए लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की थी।
-वहीं इस मामले पर रिएक्ट करते हुए दीपिका ने कहा था- मेरा मानना है कि हर व्यक्ति को विरोध करने और अपने विचार स्वतंत्र तौर से व्यक्त करने का अधिकार है। इसके बाद कुछ लोगों ने उनके मेंटल हेल्थ पर बात करने को लेकर भी विवाद खड़ा किया था।












Click it and Unblock the Notifications