गहराइयां का इश्क देखकर लोगों को याद आया रणबीर-दीपिका का अफेयर, जानिए क्यों
मुंबई, 22 फरवरी। दीपिका पादुकोण की हालिया रिलीज फिल्म गहराइयां काफी चर्चा में है। फिल्म में दीपिका पादुकोण काफी बोल्ड अवतार में नजर आई हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म मुख्य रूप से विश्वासघात पर आधारित है, इसी वजह से लोग दीपिका पादुकोण को उनके पुराने रिश्ते को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ उनके रिश्ते को लेकर बात कर रहे हैं। रणबीर से ब्रेक अप के बाद दीपिका ने इंटरव्यू दिया था जोकि काफी वायरल हो रहा है।

दोनों ने अलग किए रास्ते
दीपिका पादुकोण लंबे समय तक रणबीर कपूर के साथ रिश्ते में थीं। लेकिन दोनों के बीच रिश्तों में दरार आने के बाद दोनों ने अलग-अलग रास्ता चुना। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली तो रणबीर कपूर फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों ने जल्द ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अक्सर दोनों को एक साथ देखा जाता है। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर कई बार रणबीर कपूर के साथ अपने प्यार को सार्वजनिक रूप से जाहिर भी किया है।

रणबीर की बेवफाई के चलते टूटा रिश्ता
ब्रेक अप के बाद एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने विफल रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने अपने पूर्व प्रेमी रणबीर कपूर की बेवफाई का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कैसे विश्वासघात ने उनके रिश्ते को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई इस बारे में बात की। 2010 में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका ने अपने रिश्ते के बारे में चुप्पी को तोड़ते हुए कहा था कि रणबीर सिंह ने उनके साथ बेवफाई की थी।

दीपिका ने रणबीर के साथ रिश्ते पर खुलकर की थी बात
अपने इंटरव्यू में दीपिका ने कहा था कि मेरे लिए सेक्स सिर्फ शारीरिक संबंध नहीं है, इससे भावनाएं जुड़ी हैं। मैं जब रिश्ते में थी तो मैंने कभी भी उन्हें धोखा नहीं दिया। लेकिन अगर मुझे बेवकूफ बनाया जाएगा, तो मैं क्यों उस रिश्ते में रहूंगी। इससे अच्छा है कि अकेले रहो, मजे करो। लेकिन हर कोई इस तरह से नहीं सोचता है। शायद यही वजह है कि मैं काफी टूट गई थी। जब पहली बार उसने मुझे धोखा दिया, मुझे लगा रिश्ते में कोई दिक्कत है, या फिर मुझमे कोई दिक्कत है। लेकिन जब कोई इसे आदत बना ले, तो आप जानते हैं कि दिक्कत उस व्यक्ति में है।

दीपिका ने रंगे हाथ पकड़ा था
दीपिका ने बताया था कि उन्होंने रणबीर कपूर को रंगे हाथ पकड़ा था। उन्होंने कहा था कि हां मैं बेवकूफ थी कि मैंने उन्हें दूसरा मौका दिया था क्योंकि उन्होंने मुझसे मिन्नतें की थी। बावजूद इसके कि मेरे करीब के हर व्यक्ति ने कहा था कि वह अभी भी विश्वासघात कर रहा है। मुझे लगा कि मैं रणबीर पर भरोसा करना चाहती थी। लेकिन फिर मैंने उसे रंगे हाथ पकड़ा, मुझे इससे बाहर निकलने में थोड़ा समय लगा, लेकिन अब मुझे कोई भी वापस उस रिश्ते में नहीं ले जा सकता है। वह नाव निकल चुकी है।

क्या कहा था रणबीर ने
बात यहीं तक नहीं थमी, एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण ने खुलकर रणबीर सिंह की बेवबाई पर बात की तो रणबीर ने भी दीपिका को लेकर खुलकर बात की थी। रणबीर ने 2015 में तमाशा फिल्म के प्रमोशन के दौरान कहा था कि दीपिका फ्लर्ट थी। उन्होंने कहा कि उसे यह बात अच्छी नहीं लगती थी कि वह फ्लर्ट है। रणबीर ने कहा था कि दीपिका बहुत ज्यादा काम कर रही है और उसे खुद को जलाना नहीं चाहिए। उसे छुट्टी लेनी चाहिए, खुद को समय देना चाहिए, जोकि अब उसने करना शुरू किया है।












Click it and Unblock the Notifications