दीपिका पादुकोण ने लीक की 'स्पिरिट' की स्टोरी? भड़के संदीप रेड्डी वांगा ने पोस्ट कर लिखा, 'क्या यही है नारीवाद'

Sandeeep Reddy Vanga Post: संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' के बाद 'स्पिरिट' बना रहे हैं। फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। संदीप ने उनके अपोजिट दीपिका पादुकोण को फाइनल किया था। सबकुछ तय हो गया था और फिल्म की शूटिंग भी शुरू होने वाली थी। लेकिन दीपिका ने मेकर्स के सामने भाई भरकम डिमांड रख दी। जिसके बाद उन्हें फिल्म से निकालकर तृप्ति डिमरी को ले लिया गया। मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दी है।

इन सबके बीच संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने बिना किसी का नाम लिए निशाना साधा है। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि संदीप ने ये सब दीपिका के लिए कहा है। पढ़िए संदीप ने क्या लिखा।

spirit

संदीप ने अपने ट्वीट पर लिखा, जब मैं किसी एक्टर को कहानी सुनाता हूं, तो मैं उस पर 100% भरोसा करता हूं। हमारे बीच एक अनकहा एनडीए (नॉन डिसक्लोजर एग्रीमेंट) होता है। लेकिन ऐसा करके, आपने उस व्यक्ति का 'खुलासा' कर दिया है जो आप हैं...एक युवा अभिनेता को नीचा दिखाना और मेरी कहानी को बाहर करना? क्या यही आपका नारीवाद है? एक फिल्म निर्माता के रूप में, मैंने अपने शिल्प के पीछे वर्षों की कड़ी मेहनत की है और मेरे लिए, फिल्म निर्माण ही सब कुछ है। आपको यह समझ में नहीं आया। आपको यह समझ में नहीं आएगा। आपको यह कभी नहीं समझ में आएगा। ऐसा करो... अगली बार पूरी कहानी बोलना... क्योंकि मुझे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। मुझे एक कहावत बहुत पसंद है। खुंदक में बिल्ली खंबा नोचे।

संदीप की इस पोस्ट से माना जा रहा है कि दीपिका ने फिल्म से बाहर होती ही स्पिरिट की कहानी लीक कर रही थी। जिसके बाद संदीप उनपर बरसे हैं। हालांकि उन्होंने यहां पर किसी का नाम नहीं लिया है।

क्या थी दीपिका की डिमांड
रिपोर्ट्स की माने तो दीपिका ने मेकर्स के सामने एक हफ्ते में पांच दिन काम करने की मांग की थी। इसमें भी वो हर दिन 8 घंटे ही काम करना चाहती थी। इसके अलावा दीपिका ने भारी भरकम फीस मांगी और प्रॉफिट शेयर करने की बात भी कह दी। उन्होंने इस फिल्म के लिए 20 करोड़ रुपये की फीस मांगी थी। इसके बाद भी उन्होंने तेलुगु में डायलॉग्स बोलने से इनकार कर दिया था। इन सारी वजहों के कारण उन्हें फिल्म से बाहर होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+