ऋतिक की तरह दीपिका पादुकोण हैं खाने की शौकीन, देखिए एक्टर की वीडियो पर उनका ये रिएक्शन

ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ खाना खाते हुए वीडियो शेयर की। जिसमें उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण ने प्रतिक्रिया दी और बताया कि वह भी खाने की कितनी शौकीन हैं।

मुंबई, 29 जून: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसकी हाल ही में उन्होंने शूटिंग पूरी की है। इस बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के साथ एक वीडियो शेयर की। जिसमें ऋतिक रोशन और उनकी टीम खाने का लुत्फ उठाते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर कर बताया कि वह खाने के कितने बड़े शौकीन हैं।

hrithik roshan

ऋतिक रोशन ने शेयर की वीडियो
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें वह अपनी टीम के साथ बर्गर और चिप्स का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, "खुद को एक ऐसी टीम मिली, जिसे खाने से उतना ही प्यार है जितना मुझे। खाने के शौकीन इकट्ठा होते हैं! #MyTeam #TravelMemories।" उन्होंने वीडियो को सूरज की बाहों में की धुन पर सेट किया, जो उनकी 2011 की रोड ट्रिप फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा का एक गाना है।

दीपिका पादुकोण ने दी ये प्रतिक्रिया
जैसे ही ऋतिक रोशन ने ये वीडियो शेयर किया तो उनकी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए खुद को ऋतिक की तरह खाने का शौकीन बताते हुए कमेंट कर लिखा- 'अरे! मेरे लिए रुको!' इसके अलावा ऋतिक की रुमर्ड गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी कमेंट कर लिखा- 'हाहाहाहाहा यह है कि "ठीक है हम पहले से ही खा सकते हैं" चेहरा।'

ऋतिक और दीपिका की अपकमिंग फिल्म
इस बीच ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक भी सिद्धार्थ आनंद की 'फाइटर' में पहली बार दीपिका के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इसके अलावा, सुपरस्टार ने हाल ही में 'विक्रम वेधा' का रीमेक बनाया है, जहां वह सैफ अली खान के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। ये फिल्म 30 सितंबर को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+