दीपिका पादुकोण के Ex ब्वॉयफ्रेंड ने की सगाई, माल्या के बेटे ने घुटनों पर बैठकर गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज
Vijay Mallya son got engaged: विजय माल्या के बेटे और दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन से सगाई कर ली है। उन्होंने एक हैलोवीन पार्टी में सगाई की और सिड ने अपने करीबी समारोहों की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं।
1 नवंबर को पोस्ट की गई इन तस्वीरों में सिद्धार्थ घुटने टेककर जैस्मीन को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। हैलोवीन की ही तरह सिद्धार्थ ने पंपकिन कॉस्ट्यूम पहना हुआ था। वहीं जैस्मिन चुड़ैल बनी हुई थीं। एक तस्वीर में सिद्धार्थ जैस्मिन का हाथ पकड़े दिख रहे हैं और जैस्मिन अपनी रिंग फ्लॉन्ट कर रही हैं।

तस्वीरों के साथ कैप्शन में, सिद्धार्थ ने अपने फ्यूचर को लेकर उत्साह दिखाया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि ठीक है, मुझे लगता है कि अब तुम हमेशा के लिए मेरे हो। मैं तुमसे प्यार करता हूं। मेरी जपेट @Sofia
सिद्धार्थ ने जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, उन्हें सेलेब से बधाईयां मिलनी शुरू हो गईं। इस लिस्ट में सुज़ैन खान, अर्पिता शर्मा, इसाबेल कैफ, अनुषा दांडेकर और अन्य कई सेलेब शामिल थे।
बताते चलें कि जैस्मीन ने भी हैलोवीन पार्टी की कई तस्वीरों के साथ अपनी सगाई की घोषणा की। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि जाहिर तौर पर अक्टूबर में अन्य चीजें भी हुईं, लेकिन असल में अब और कुछ भी मायने नहीं रखता, ये मेरे जीवन का सबसे अच्छा दिन है। बहुत आभारी हूं कि मुझे अपना बचा जीवन अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ बिताने का मौका मिला। इसे बनाने में मदद करने वाले सभी लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद।
कई लोग सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की भी बातें कर रहे हैं। दरअसल, सिद्धार्थ माल्या और दीपिका ने एक समय एक दूसरे को डेट किया था। बीते दिनों कॉफी विद करण के पहले एपिसोड में गेस्ट बनकर आईं दीपिका पादुकोण ने अपने पास्ट को लेकर काफी कुछ कहा, जिसके बाद वे जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो गईं। अब सिद्धार्थ माल्या की सगाई हो गई है तो ऐसे में लोग उनकी एक्स यानी दीपिका पादुकोण को लेकर भी कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications