Ranveer-Deepika: बेटा या बेटी...क्या चाहते हैं रणवीर सिंह? एक्टर ने नामों की भी लिस्ट कर ली तैयार

Deepika Padukone Pregnant: बॉलीवुड का स्टार कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। 29 फरवरी को एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। शादी के 6 साल बाद दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इस बीच एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने बताया कि उन्हें बेटा चाहिए या फिर बेटी।

बीते दिनों दीपिका पादुकोण अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में थीं। हालांकि अब उन्होंने खुद कंफर्म कर दिया है कि वह प्रेग्नेंट है। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि इस साल सितंबर 2024 में डिलीवरी होने वाली है। सोशल मीडिया पर कपल को सेलेब्स लगातार बधाई दे रहे हैं। रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू में इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी।

Ranveer Singh

टीवी रियलिटी शो में द बिग पिक्चर रणवीर सिंह ने इस बात का जवाब दिया था। एक्टर ने कहा, 'जैसा कि आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे, भाईसाब, आपकी भाभी इतनी क्यूट बेबी थी ना, मैं तो रोज उसकी बेबी तस्वीरें देखता हूं, कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। यहां तक कि मैंने नामों की शॉर्टलिस्ट भी बना ली है।' इसका मतलब साफ है कि रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका के जैसी बेटी चाहते हैं।

बता दें कि, गोलियों की रासलीला रामलीला के सेट पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों की गहरी दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद कपल ने साल 2018 में शादी कर ली। जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।

वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। अब जल्द ही एक्टर अपनी अगली फिल्म डॉन 3 में नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर हाल ही में रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने पहली बार ऋतिक रोशन के साथ स्क्रीन शेयर की। दीपिका की अगली फिल्म कल्कि 2898 एडी है जो कि 9 मई को रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+