अपने बेटे के लिए अधूरी रह गई दीपेश भान की ये ख्वाहिश, शुभांगी के सामने खोला था दिल का राज

'जो कमी मैंने सही, वो अपने बेटे को नहीं सहने दूंगा...', लेकिन अधूरी रह गई दीपेश भान की ये ख्वाहिश

मुंबई, 25 जुलाई: टीवी सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले एक्टर दीपेश भान महज 41 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए। अपनी फिटनेस को लेकर बेहद एक्टिव रहने वाले दीपेश भान शनिवार सुबह क्रिकेट खेल रहे थे कि तभी अचानक वो जमीन पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दीपेश भान के परिवार में उनकी पत्नी और महज डेढ़ साल का एक बेटा है। सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में अपनी को-स्टार शुभांगी अत्रे से दीपेश भान ने एक बार अपने बेटे को लेकर अपने मन की एक ख्वाहिश भी जारी की थी, जो अब कभी पूरी नहीं हो पाएगी।

'विश्वास नहीं कि दीपू अब हमारे बीच में नहीं रहे'

'विश्वास नहीं कि दीपू अब हमारे बीच में नहीं रहे'

ईटाइम्स की खबर के मुताबिक, 'भाबी जी घर पर हैं' सीरियल में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वालीं शुभांगी अत्रे ने अभिनेता दीपेश भान की यादें शेयर करते हुए बताया, 'मैं इस खबर से अभी तक सदमे में हूं और विश्वास नहीं कर पा रही हूं कि दीपू अब हमारे बीच में नहीं रहे हैं। मेरा मन इस बात को मानने के लिए ही तैयार नहीं है कि वो हमें छोड़कर चले गए हैं।'

'अब मैं 40 की उम्र के पार पहुंच गया हूं इसलिए...'

'अब मैं 40 की उम्र के पार पहुंच गया हूं इसलिए...'

दीपेश भान और शुभांगी अत्रे के फ्लैट एक ही बिल्डिंग में हैं। शुभांगी अत्रे ने बताया, 'एक दिन पहले ही हम सब ने सेट पर साथ-साथ शूटिंग की थी और दीपेश बिल्कुल ठीक थे। बल्कि, दीपेश ने वहीं हम लोगों को ये बात भी बताई कि अब वो 40 की उम्र के पार पहुंच गए हैं, इसलिए उन्होंने अपना फुल बॉडी चेकअप कराया है और उनकी सारी मेडिकल रिपोर्टर ठीक आई हैं।'

अपने बेटे के लिए क्या थी दीपेश की ख्वाहिश?

अपने बेटे के लिए क्या थी दीपेश की ख्वाहिश?

शुभांगी ने आगे कहा, 'मैंने ही दीपेश से कहा था कि आप मेरी बिल्डिंग में फ्लैट खरीदिए और यहीं शिफ्ट हो जाइए। दीपेश ने मेरी बात मानी और हमारी बिल्डिंग में फ्लैट खरीद लिया। उसके बाद दीपेश ने यहीं शादी की और उन्हें एक बेटा हुआ। दीपेश ने मुझे बताया था कि उनके सिर पर पिता का साया नहीं था और वो बिना पिता का प्यार पाए बड़े हुए हैं, लेकिन वो चाहते हैं कि उनके बेटे को एक पिता का सारा प्यार मिले...। मैं बस उनके परिवार के बारे में सोच रही हूं, मेरी भावनाएं उनके साथ हैं।'

'अब पूरा सेट सूना हो जाएगा उसके बिना'

'अब पूरा सेट सूना हो जाएगा उसके बिना'

दीपेश को याद करते हुए शुभांगी ने आगे बताया, 'अक्सर जब हम दोनों सेट पर नहीं मिल पाते थे तो बिल्डिंग में ही हमारी मुलाकात होती थी। हम दोनों ने करीब 6 साल एक साथ काम किया और इस दौरान सेट पर काफी मस्ती की। लेकिन, अब पूरा सेट सूना हो जाएगा उसके बिना। दीपेश की आंखों में कई सपने थे और वो बहुत कुछ करना चाहते थे। वो वेब सीरीज करना चाहते थे, फिल्में करना चाहते थे लेकिन...। जिंदगी बहुत नाजुक है।'

याद आएगी मलखान और टीका की जोड़ी

याद आएगी मलखान और टीका की जोड़ी

आपको बता दें कि दीपेश भान ने सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' में मलखान के किरदार से काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इस सीरियल में मलखान और टीका की जोड़ी खूब धमाल मचाती थी। शो में विभूति नारायण का किरदार निभाने वाले अभिनेता आशिफ शेख भी दीपेश के अचानक यूं चले जाने से काफी दुखी हैं। आशिफ शेख ने ही इस बात का खुलासा किया था कि दीपेश जिम में कई घंटे बिताते और बहुत ज्यादा एक्सरसाइज करते थे।

'वो जिम में तीन-तीन घंटे बिताने लगे थे'

'वो जिम में तीन-तीन घंटे बिताने लगे थे'

मीडिया से बातचीत में आशिफ शेख ने बताया, 'हाल के दिनों में दीपेश बहुत ज्यादा एक्सरसाइज और रनिंग करने लगे थे और मैंने उन्हें बताया भी था कि 40 की उम्र के बाद जिम में इतनी मेहनत ठीक नहीं है। जब उन्होंने जिम में आना शुरू किया था तो वो काफी फिट थे, लेकिन बीच में उनका वजन बढ़ गया और मैंने उन्हें टोका कि अपना वजन कम करिए। वो जिम में तीन-तीन घंटे बिताने लगे थे। यहां तक कि उन्होंने बताया कि वो अब रात में खाना भी नहीं खाते हैं।'

'कैप लेने के लिए नीचे झुके तो वहीं गिर पड़े'

'कैप लेने के लिए नीचे झुके तो वहीं गिर पड़े'

दीपेश के आखिरी पलों के बारे में भी आशिफ ने ही बताया था। आशिफ ने कहा, 'उनकी मौत ब्रेन हेमरेज की वजह से हुई, क्योंकि उनकी आंखों से खून निकल रहा था। जब आप सुबह सोकर उठते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर लो होता है, लेकिन दीपेश अचानक वर्कआउट करने के बाद क्रिकेट खेलने लगे। उन्होंने पूरे एक ओवर की 6 गेंदें डालीं और उसके बाद जब वो अपनी कैप लेने के लिए नीचे झुके तो वहीं गिर पड़े।'

'हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन वो हमें छोड़कर जा चुके थे'

'हॉस्पिटल पहुंचे, लेकिन वो हमें छोड़कर जा चुके थे'

आशिफ ने आगे बताया, 'सभी लोग तुरंत उन्हें लेकर पास के हॉस्पिटल भक्ति वेदांत में पहुंचे, जो दीपेश के घर से महज 5 मिनट की दूरी पर है। लेकिन, हॉस्पिटल पहुंचने तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने बताया कि दीपेश अब हमें छोड़कर जा चुके हैं।' आपको बता दें कि दीपेश का अंतिम संस्कार शनिवार शाम को मुंबई में ही किया गया, जो उनके को-स्टार और दोस्त उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+