Debinna Bonnerjee: टीवी की 'सीता' ने सास-ससुर के साथ की ऐसी हरकत, बौखलाए लोग, वीडियो हुआ वायरल
Debinna Bonnerjee: टीवी की फेमस एक्ट्रेस और मां सीती बनकर लोगों के दिलों पर राज कर चुकीं देबिना बनर्जी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि देबिना बनर्जी को संस्कार के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
देबिना बनर्जी को क्यों किया जा रहा है ट्रोल?
आपको बता दें कि कि वैसे तो एक्ट्रेस देबिना बनर्जी की लोग अक्सर ही तारीफ करते हैं, लेकिन हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। देबिना को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।

पति गुरमीत के बर्थडे पर देबिना ने की ऐसी हरकत
-जानकारी के अनुसार हाल ही में देबिना बनर्जी ने अपने पति एक्टर गुरमीत चौधरी का बर्थडे सेलिब्रेट किया था, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस से कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं।
-दरअसल, सोशल मीडिया पर गुरमीत के बर्थडे सेलिब्रेशन का जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि देबिना पति के साथ बैठी हैं और जमकर इन्जॉय कर रही हैं।
-वहीं, गुरमीत चौधरी के पैरेंट्स बगल मे खड़े हुए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद से ही लोग गुरमीत की पत्नी देबिना की आलोचना कर रहे हैं। लोगों को टीवी की संस्कारी बहू की ये बात बिल्कुल पसंद नहीं और इस बात पर एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है।
'टीवी की सीता खुद संस्कार भूल गई हैं'
-वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि टीवी की 'सीता' खुद संस्कार भूल गई हैं। वह गुरमीत के पास चिपक कर बैठी हुई हैं और जमकर इन्जॉय कर रही हैं जबकि उनके सास-ससुर बगल में खड़े होकर ये सब देख रहे हैं।
-देबिना बनर्जी के व्लॉग में देखा जा सकता है कि वह पहले पति गुरमीत को गले लगाती हैं और फिर उनके साथ बैठती हैं। उन्होंने सभी को फ्रेम में बुलाया। गुरमीत के माता-पिता उनके बगल में खड़े थे। जबकि उनके पिता हिचकिचा रहे थे, उनकी मां उन्हें अपने करीब खींचती रहीं।
-इसके बाद गुरमीत ने एक सोलो फोटो खिंचवाने के लिए कहा, लेकिन देबिना उनके साथ बैठी रहीं और चिढ़ाती रहीं कि वो वहां से नहीं हटेंगी। सभी हंसे, लेकिन गुरमीत की मां के चेहरे पर इरिटेशन साफ दिखाई दे रही थी।
केक काटने के बाद गुरमीत की मां ने कही ऐसी बात
आपको बता दें कि पूरे जश्न के दौरान गुरमीत के माता-पिता उनके बगल में खड़े रहे। केक काटने के बाद उनकी मां ने कहा- जिस मां ने इसको जन्म दिया उसको कोई मुबारक नहीं। इसके बाद उनके दोस्तों ने उन्हें 'हैप्पी बर्थडे' कहा, जबकि देबिना ने गुरमीत को केक खिलाया।












Click it and Unblock the Notifications