श्रीलंका से लौटते ही देबिना बनर्जी की तबीयत बिगड़ी, इन्फ्लूएंजा बी वायरस से हुआ ये हाल
Debina Bonnerjee: देबिना बनर्जी को सबसे पहले सर्दी-जुकाम हो गया था। उन्हें हल्का बुखार भी था। इसके बाद हेल्थ में कोई सुधार न होता देख, वह डॉक्टर के पास पहुंचीं और उन्होंने अपना टेस्ट करवाया।

Debina Bonnerjee: टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने साल 2022 में 4 महीने के अंतराल में दो प्यारी बेटियों, दिवीशा और लियाना, को जन्म दिया है। वहीं हाल ही में देबिना अपने पति और बेटियों के साथ श्रीलंका की ट्रिप से लौटी हैं। वहां से लौटने के बाद कुछ दिन तक तो वह सही थीं लेकिन अब खबर आ रही है कि वह इन्फ्लूएंजा बी से संक्रमित हो गई हैं। ऐसे में उन्हें अपने परिवार से अलग रहने की सलाह दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संक्रमण के चलते देबिना ने कुछ दिनों के लिए परिवार से अलग रहना का फैसला किया है। साथ ही वह अपनी बेटियों के संपर्क में भी नहीं आएंगी।

इन्फ्लूएंजा बी से संक्रमित हुईं देबिना बनर्जी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिर्फ देबिना बनर्जी की तबीयत बिगड़ी है, बाकी सभी लोग सुरक्षित हैं। फिलहाल देबिना इन्फेक्टेड हो गई हैं और वह सभी तरह के प्रिकॉशन्स ले रही हैं। आपको बता दें कि देबिना बनर्जी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं थीं। ऐसे में उन्होंने बेटियों से दूर रहकर सावधानियां बरतनी शुरू कर दी थीं। देबिना पहले से ही सारे प्रिकॉशन्स ले रही थीं लेकिन जब कोई सुधार नहीं दिखा तो उन्होंने डॉक्टर की सलाह ली।

श्रीलंका से लौटते ही देबिना को हुई थी सर्दी
देबिना बनर्जी को सबसे पहले सर्दी-जुकाम हो गया था। उन्हें हल्का बुखार भी था। इसके बाद हेल्थ में कोई सुधार न होता देख, वह डॉक्टर के पास पहुंचीं और उन्होंने अपना टेस्ट करवाया। टेस्ट करवाने के बाद ही उन्हें पता चला कि वह 'इन्फ्लूएंजा बी' वायरस से संक्रमित हो गई हैं। देबिना के स्पोक्सपर्सन ने एक स्टेटमेंट भी जारी किया है। उसमें इन सभी बातों की जानकारी दी गई है।
देबिना ने कहा- मैं प्रिकॉशन्स ले रही हूं
देबिना के स्टेटमेंट में लिखा गया है- मैं बताना चाहती हूं कि मैं रिकवर कर रही हूं। मैं अच्छे तरह से प्रिकॉशन्स ले रही हैं। हेल्दी डाइट ले रही हूं। साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान दे रही हूं कि मेरी बच्चियां मुझसे दूर रहें ताकि उनको इंफेक्शन न हो। उनकी अच्छी देखभाल होना जरूरी है। मैं जल्द ही ठीक होकर वापसी करूंगी। आप सभी का प्यार बना रहे।
वेडिंग एनिवर्सरी पर परिवार सहित देबिना पहुंची थीं श्रीलंका
आपको बता दें कि देबिना बनर्जी और उनके पति गुरमीत सिंह अपने दोनों बेटियों के साथ पहले इंटरनेशनल ट्रिप के लिए श्रीलंका पहुंचे थे। श्रीलंका में इस कपल ने वैलेंटाइन डे और वेडिंग एनिवर्सरी दोनों ही सेलिब्रेट की थी। पूरे परिवार ने श्रीलंका में खूब मस्ती की थी। लेकिन श्रीलंका से लौटते ही उनकी तबीयत खराब होने लगी।
वीडियो शेयर कर बताई थी बेटी की कहानी
तबीयत खराब होने से पहले देबिना बनर्जी ने वीडियो शेयर कर बताया था कि ये ट्रिप उनके लिए कितनी मुश्किलों से भरी थी। उनकी बड़ी बेटी लियाना फ्लाइट में बहुत ज्यादा रो रही थी। सिर्फ इतना ही नहीं देबिना ने अपने वीडियो में बताया था कि वह अपना फोन भी श्रीलंका के होटल में भूलकर वापस आ गई हां। हालांकि उनकी बात होटलवालों से हो गई है और उन्होंने उनका फोन संभालकर रख दिया है।












Click it and Unblock the Notifications