वरुण धवन के गाने पर बच्चों संग जमकर थिरके डेविड वॉर्नर, यूजर्स बोले, ‘पंजाबी मुंडा’

डेविड वॉर्नर अक्सर भारतीय फिल्मों के गानों में डांस करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह वरुण धवन के गाने पर डांस करते हुए नजर आए।

मुंबई, 14 जुलाई: ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर डेविड वॉर्नर जितने अच्छे बल्लेबाज उतने ही अच्छे डांसर भी हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'जुग जुग जीयो' के पंजाबी गाने 'नाच पंजाबन' पर डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

varun dhawan

डेविड वॉर्नर का वायरल वीडियो
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर डेविड वॉर्नर ने बच्चों संग डांस करती हुई एक वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में वह पंजाबी गाने पर थिरकते हुए नजर आए। वीडियो में तीनों एक दूसरे के स्टेप की नकल कर रहे हैं। ये वीडियो शेयर कर डेविड वॉर्नर ने कैप्शन पर लिखा, हम फिर से उस पर वापस आ गए हैं !! @varundvn. जिसके बाद वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। वरुण धवन ने कैप्शन पर लिखा, 'सबसे प्यारा, धन्यवाद डेविड वॉर्नर'। फिलहाल डेविड वॉर्नर का ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म
वहीं वरुण धवन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में वह फिल्म जुग जुग जीयो में नजर आए। जिसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर, कियारा आडवाणी और मनीष पॉल मुख्य किरदार में नजर आए। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। फिलहाल वरुण धवन फिल्म बवाल की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें वह एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ नजर आएंगे। जो कि अगले साल 2023 में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर कईं अन्य फिल्मों में भी नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+