"दंगल गर्ल'' बबीता फोगाट कंगना रनौत के Lock Upp में करेंगी एंट्री, शो की पहलवान कंटेस्टेंट ने किया ये वादा

मुंबई, 25 फरवरी। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कंगना रनौत द्वारा होस्‍ट किए जा रहे रियालिट शो लॉक अप में पहलवान बबीता फोगट चौथी कंटेस्‍टेंट के रूप में एंट्री करेंगी। इससे पहले टीवी एक्ट्रेस निशा रावल, स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और मॉडल से एक्ट्रेस बनी पूनम पांडे के शो में आना कन्‍फर्म हो चुका है । रेसलर बबीता फोगाट की शो में एंट्री का प्रोमो वीडियो सामने आया है उसमें दंगल गर्ल दर्शकों से एक वादा करती नजर आ रही हैं ।

बबीता फोगाट ने प्रोमो जारी कर दर्शकों से किया ये वादा

बबीता फोगाट ने प्रोमो जारी कर दर्शकों से किया ये वादा

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक प्रोमो में बबीता फोगाट ये कहती सुनाई दे रही हैं "आपके मेरे ऊपर बनी फिल्म तो देखी ही होगी, लेकिन अब मैं आ रही हूं असली दंगल दिखाने।

बबीता फोगाट पहले इस रियालिटी शो में ले चुकी हैं हिस्‍सा

बबीता फोगाट पहले इस रियालिटी शो में ले चुकी हैं हिस्‍सा

रेसलर बबीता फोगाट ने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला फ्रीस्टाइल 55 किग्रा वर्ग में गोल्‍उ मेडल जीता था। उन्होंने 2019 में अपने अब के पति विवेक सुहाग के साथ डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 में भाग लेकर टेलीविजन पर शुरुआत की।

बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित बन चुकी हैं दंगल फिल्‍म

बबीता फोगाट की जिंदगी पर आधारित बन चुकी हैं दंगल फिल्‍म

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित दंगल फिल्‍म में पहलवान महावीर फोगट की सामाजिक उत्पीड़न से लड़ने और स्वर्ण पदक हासिल करने के लिए अपनी बेटियों गीता फोगट और बबीता फोगट को विश्व स्तरीय पहलवान बनने के लिए ट्रेनिंग देकर जीत हासिल करते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में आमिर खान, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा ​​ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मैं वास्तविक जीवन में कैसी हूं अब लोगों को शो में पता चल जाएगा

मैं वास्तविक जीवन में कैसी हूं अब लोगों को शो में पता चल जाएगा

लॉक अप का हिस्सा बनने के बारे में बात करते हुए, बबीता ने कहा, "मैं लॉक अप जैसे शो में आने के लिए बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी ऐसा शो नहीं किया है जो 24 घंटे तक लाइव हो। इस शो से लोगों को पता चलेगा कि मैं क्या हूं। पहले दर्शक मुझे फिल्म दंगल से जानते हैं। इसलिए, अब लोगों को मेरे वास्तविक व्यक्तित्व, मेरी पसंद और नापसंद के बारे में पता चल जाएगा और मैं एक व्यक्ति के रूप में अपने वास्तविक जीवन में कैसी हूं।

जानें कब होगी कंगना के रियालिटी शो लॉक अप की शुरूआत

कंगना रनौत के रियालिटी शो लॉक अप की स्ट्रीमिंग रविवार से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर शुरू होगी। लॉक अप में 16 मशहूर हस्तियों को 72 दिनों के लिए जेल में रखा जाएगा, जिन्हें बुनियादी सुविधाओं से महरूम रखा जाएगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+