अभिनेता ने खुद शेयर की कोरोना से अपने निधन की पोस्ट, फैंस सकते में

नई दिल्ली, 03 जनवरी: बॉलीवुड की तरह बंगाली सिनेमा में भी एक के बाद एक ऐक्टर या डायरेक्टर के कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ रही है। हाल ही में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी भी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे। अब रविवार को श्रीजीत ने खुद को श्रद्धांजलि देने वाली एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर खलबची मचा दी है। जिसके चलते उनके कई करीबी सदमे में आ गए थे। अब भी इस खबर को पढ़कर थोड़े कन्फ्यूज हो गए हैं।

श्रीजीत मुखर्जी ने शेयर की अपनी RIP पोस्ट

श्रीजीत मुखर्जी ने शेयर की अपनी RIP पोस्ट

तो हम आपको बता दें कि निर्देशक श्रीजीत मुखर्जी ठीक हैं और कोरोना संक्रमित होने के कारण आइसोलेशन में हैं। दरअसल ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो गयी थी, जिसमें श्रीजीत मुखर्जी के निधन की सूचना देते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी थी। इस पोस्ट में श्रीजीत की एक तस्वीर के साथ बंगाली भाषा में लिखा था- श्रीजीत मुखर्जी चले गये। जब इसकी जानकारी श्रीजीत को हुई तो उन्होंने भी अपने निधन की खबर अपने अकाउंट से शेयर कर दी।

श्रीजीत की निधन की खबर ने कई को चौंका दिया

श्रीजीत की निधन की खबर ने कई को चौंका दिया

इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी इस पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा- ट्विटर पर मिली है। इस चौंका देने वाली पोस्ट पर एक्ट्रेस बिदिता बाग ने लिखा- मुझे तो हार्ट अटैक ही आ गया। इससे उबरने में आधा घंटा लगेगा। वहीं मॉडल और एक्टर शायोनी गुप्ता ने भी इस खबर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, कई फैंस ने इस पोस्ट पर चौंकने वाली प्रतिक्रिया दी। एक फैंस ने लिखा कि, ये खबर पढ़ने ही मेरा दिल कुछ सेकेंड के लिए रुक गया था।

फैन्स ने शेयर की अपनी चिंताएं

एक फैन ने विकिपीडिया का स्क्रीनशॉट शेयर करके बताया कि वहां भी उनके निधन की सूचना अपडेट कर दी गयी। कई फैंस ने ऐसी पोस्ट शेयर ना करने का भी अनुरोध किया। बता दें कि बंगाल इस समय कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे हैं। राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। इसके साथ ही राज्य में स्कूल कॉलेज को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+