Money Laundering Case: जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत बढ़ी, कोर्ट ने दी 15 नवंबर तक राहत

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

Jacqueline Fernandez: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडीज की अंतरिम जमानत को 15 नवंबर तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि आज जैकलीन की जेल या बेल पर फैसला आने वाला था, लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। कोर्ट ने कहा है कि अब आगामी 15 नवंबर (मंगलवार) को शाम चार बजे इस पर फैसला सुनाया जाएगा। आज सुनवाई के लिए जैकलीन दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट पहुंची थीं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने उन्हें पिछले महीने ही अंतरिम जमानत दी थी। अब आगामी 15 नवंबर को इस जमानत याचिका पर कोर्ट का फैसला आएगा।

jacqueline fernandez

15 नवंबर को होगी सुनवाई
जानकारी के अनुसार याचिका में कहा गया है कि अदालत द्वारा उन्हें दी गई अनुमति की शर्तों के अनुसार उन्होंने विदेश यात्रा की सभी शर्तों का पालन किया है। इसमें सुकेश को लेकर ये भी कहा गया है कि एक्ट्रेस जनवरी साल 2021 में पहली बार सुकेश चंद्रशेखर से मिली थीं और फिर 'परिस्थितियों का शिकार' हुईं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ये बात सभी जानते हैं कि जैकलीन फर्नींडीज का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर से किस तरह से जुड़ा था। एक्ट्रेस की जिंदगी में उसी समय से बवाल मचा हुआ है और उन्हें समय-समय पर कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

गलती के बावजूद जैकलीन ने दिया साथ
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जैकलीन फर्नांडीज और कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के बीच अच्छे संबंध थे। जैकलीन कॉनमैन सुकेश से इतनी ज्यादा खुश थीं कि उसके अपराधों के उजागर होने के बाद भी वह लगातार उसके संपर्क में थीं। यहां तक की जैकलीन सुकेश से शादी तक करना चाहती थीं। विशेष पुलिस आयुक्त, ईओडब्ल्यू, रविंदर यादव ने एएनआई से बात करते हुए कहा था- जैकलीन फर्नांडीज के लिए अभी और अधिक परेशानी है क्योंकि उन्होंने सुकेश के आपराधिक इतिहास को जानने के बाद भी उसके साथ संबंध नहीं तोड़े। हालांकि नोरा फतेही को जब सुकेश की सच्चाई पता चली थी तो उन्होंने तुरंत खुद को उससे अलग कर लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+