आदिल खान को कोर्ट ने दी न्यायिक हिरासत, वकील ने बताया- अब मैसूर पुलिस भी करेगी पूछताछ

Adil Khan: आदिल खान के वकील नीरज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस केस का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आदिल को जल्द ही मैसूर भी ले जा सकती है।

adil khan

Adil Khan: सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी से काफी परेशान चल रही हैं। उन्होंने अपने पति आदिल पर पैसे और गहने गवन करने से लेकर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद राखी ने आदिल के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट ने आदिल को 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का निर्देश दिया था। आज आदिल खान दुर्रानी को एक बार फिर से कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं आदिल के जेल जाने को लेकर उनके वकील नीरज गुप्ता का बयान सामने आया है। नीरज गुप्ता ने कोर्ट से निकलकर मीडिया से बात करते हुए बताया कि आखिर आदिल खान को जेल क्यों भेजा गया है।

आदिल खान को हुई न्यायिक हिरासत

आदिल खान को हुई न्यायिक हिरासत

आरोपी आदिल खान के वकील नीरज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस केस का अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आदिल को जल्द ही मैसूर भी ले जा सकती है। आपको बता दें कि मैसूर में आदिल खान के खिलाफ एक रेप केस भी दर्ज हुआ है और उस मामले में आदिल से पूछताछ हो सकती है।

आदिल के वकील ने बताई ये बात

आदिल खान के वकील नीरज गुप्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा- हमने कोर्ट से न्यायिक हिरासत की मांग की थी। आज अदालत ने आदिल खान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं मैसूर पुलिस को आदिल से पूछताछ की इजाजत मिली है जहां उनके खिलाफ रेप का आरोप लगा है। मैसूर थाने में आदिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। वकीन ने आगे बताया- मीडिया में क्या सुनने को मिलता है उससे कोर्ट को कोई लेना देना नहीं होता है। बाहर सिर्फ अफवाह फैलती है। आदिल खान के लिए हम जल्द ही बेल की मांग करेंगे।

मैसूर पुलिस करेगी आदिल से पूछताछ

आपको बता दें कि आदिल खान की पत्नी राखी सावंत भी आज अपने वकीलों के साथ कोर्ट में मौजूद थीं। वहीं वकील अशोक सरावगी ने मीडिया से बातचीत में कहा- पिछले चार दिनों की पुलिस हिरासत में आदिल ने बहुत बताया है। केस की अच्छे से जांच हुई है। अब कोर्ट ने महसूस किया है कि आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्होंने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। लेकिन अब मैसूर पुलिस भी उनके पीछे पड़ गई है।

24 फरवरी को मैसूर कोर्ट में होगी पूछताछ

राखी सावंत के वकील ने आगे कहा- मैसूर पुलिस के पास आईपीसी की धारा 376 का एक अहम केस है। उनके पास ट्रांसफर वारंट है और 24 फरवरी को मैसूर कोर्ट में आदिल खान की सुनवाई भी होने वाली है। उनके नाम पर कई एफआईआर दर्ज हैं। हो सकता है कि जल्द ही उन्हें मैसूर कोर्ट में स्थानांतरित किया जाए। यह मामला खत्म नहीं हुआ है। अभी मामले की जांच जारी है।

राखी ने कहा- हम जरूर जीतेंगे

राखी ने कहा- हम जरूर जीतेंगे

वहीं राखी सावंत की वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट्ट ने ईटाइम्स से बात करते हुए बताया- राखी सावंत के पति आदिल को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं ईरानी लड़की द्वारा दायर रेप मामले में अदालत ने मैसूर पुलिस को आदिल से पूछताछ करने का निर्देश दिया है। वहीं मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- हम अभी भी केस लड़ रहे हैं। आदिल सबको नचा रहा है लेकिन वह कोर्ट को नहीं नचा नहीं सकता। हमारी जीत जरूर होगी।

Recommended Video

    Rakhi Sawant ने पति Adil Khan की गर्लफ्रैंड के नाम का किया खुलासा, फोटो भी वायरल | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+