कोरोना पॉजिटिव करीना कपूर बोलीं- मुझ पर दोष मत लगाओ, पार्टी में मौजूद खांस रहा शख्स है जिम्मेदार
कोरोना पॉजिटिव करीना कपूर बोलीं- मुझ पर दोष मत लगाओ, पार्टी में मौजूद खांस रहा शख्स है जिम्मेदार
मुंबई, 14 दिसंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। उन पर आरोप लग रहा है कि उन्होंने हाल ही में एक पार्टी अटेंड की थी जिसके कारण वो कोरोना की सुपर स्प्रेडर हो सकती हैं। वहीं करीना कपूर के इस गैरजिम्मेदाराना रवैये की खबरों के बीच एक्टेस के स्पोक्स पर्सन ने बयान जारी किया है।

पार्टी में मौजूद खांस रहा शख्स है जिम्मेदार
प्रवक्ता ने कहा अभिनेत्री करीना कपूर खान पार्टी एक्ट्रेस बेहद जिम्मेदारपूर्ण व्यवहार किया, लेकिन एक डिनर में कोविड की चपेट में आ गई। इसके साथ ही करीना की टीम ने करण जौहर की पार्टी में शामिल एक सदस्य को कोरोना संक्रमण फैलाने के लिए जिम्मेदार बताया, जो उस पार्टी में बीमार था और लगातार खांस रहा था। रिपोर्ट्स के अनुसार जिस शख्स की बात की जा रही है वो सोहेल खान की डिजाइनर वाइफ सीमा खान थीं। सबसे पहले सीमा खान का ही कोविड टेस्ट करवाया गया जो पॉजिटिव आया था।
Recommended Video

पर्सनल डिनर पार्टी में कोरोना संक्रमण हो गया
करीना कपूर के प्रवक्ता ने कहा
"करीना पूरे लॉकडाउन में अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाती रही हैं। घर से निकलते समय वो हमेशा सावधान रहती हैं। दुर्भाग्य से, इस बार उन्हें और अमृता अरोड़ा को एक पर्सनल डिनर पार्टी में कोरोना संक्रमण हो गया, जहां कुछ खास दोस्त ही आए थे। यह कोई बड़ी पार्टी नहीं थी, जैसा खबरों में बताया जा रहा है। उस ग्रुप में एक मेम्बर था जो बीमार लग रहा था और खांस रहा था और उसने ही आखिरकार सबको संक्रमित कर दिया। उस मेम्बर को पार्टी में नहीं आना चाहिए था। उसने ही दूसरों को जोखिम में डाला। करीना का टेस्ट रिजल्ट पॉजिटिव आते ही उन्होंने खुद को क्वॉरैंटाइन कर लिया है। वे इस स्थिति से निपटने के लिए जरूरी सावधानियों और प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं। उन पर दोष मढ़ना और यह कहना सही नहीं है कि वह गैर-जिम्मेदार रही हैं। करीना एक जिम्मेदार नागरिक हैं और उन्हें अपनी और परिवार की सुरक्षा की चिंता भी है।"

बीएमसी ने उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया है
बता दें करीना कपूर खान, उनकी दोस्त और अभिनेता अमृता अरोड़ा, और "द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स" के दो सितारे - सीमा खान और महीप कपूर - ने 8 दिसंबर को फिल्म निर्माता करण जौहर के मुंबई स्थित घर में एक डिनर पार्टी में हिस्सा लेने के बाद पॉजिटिव हुए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सभी की बीएमसी ने बिल्डिंग को सील कर दिया है। उस रात के खाने में मेहमानों सहित कम से कम 12 और लोगों का कोविड के लिए परीक्षण किया गया है।













Click it and Unblock the Notifications