Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Coolie BO Collection Day 2: रजनीकांत की 'कूली' की दहाड़, 2 दिन में कमा लिए 200 करोड़

Coolie Box Office Collection Day 2: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कूली' ने गत 14 अगस्त 2025 को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। ये दिन ऐतिहासिक साबित हुआ है। खबर है कि 'कूली' ने रिलीज के सिर्फ दो दिन में ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली है।

रजनीकांत की फिल्म 'कूली' ने मचाया धमाल
खास बात ये है कि इस फिल्म ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर 'वॉर 2' मूवी को भी पीछे छोड़ दिया है। 74 साल की उम्र में रजनीकांत ने ऐसा कीर्तिमान रच दिया है, जिसे हासिल करना किसी भी स्टार के लिए आसान नहीं होगा।

Coolie Box Office

100 करोड़ पार करने वाली सबसे तेज फिल्म

रिलीज के पहले ही दिन 'कूली' ने शानदार शुरुआत की और 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली थी। अब सिर्फ दो दिनों के अंदर फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक जिस स्पीड से ये फिल्म कमाई कर रही है, उससे इसका 400 करोड़ का बजट पहले ही वीकेंड में रिकवर हो जाएगा।

'कूली' की ओपनिंग डे पर कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 'कूली' ने पहले दिन 65 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग की थी। इसमें तमिल से 44.5 करोड़ रुपए, हिंदी से 4.5 करोड़ रुपए, तेलुगू से 15.5 करोड़ रुपए और कन्नड़ से 1 करोड़ रुपए शामिल थे। वहीं वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ओपनिंग डे पर फिल्म ने लगभग 153 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया था।

फिल्म की दूसरे दिन की कमाई

दूसरे दिन 'कूली' के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज हुई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है। इसके साथ ही सिर्फ भारत में फिल्म का कुल बिजनेस 118.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

रजनीकांत की फिल्म 'कूली' की खास बातें

-कूली एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे ए-सर्टिफिकेट मिला है यानी इसे केवल 18 वर्ष से ऊपर के दर्शक ही देख सकते हैं।
-इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है।
-रजनीकांत के साथ फिल्म में नागार्जुन अक्किनेनी, सत्यराज, आमिर खान और श्रुति हासन भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
-फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है।
-ये फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी और स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दर्शकों ने इसे खुले दिल से अपनाया ह।

फिल्म 'कूली' ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड

आपको बता दें कि रजनीकांत की 'कूली' ने महज दो दिनों में जो रिकॉर्ड बनाया है, वह आने वाले कई सालों तक याद रखा जाएगा। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो वीकेंड खत्म होते-होते ये वर्ल्डवाइड 300 से 350 करोड़ रुपये तक का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+