महंगी गाड़ी, घर और लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म में लीड रोल का वादा, ठग सुकेश के जाल में ऐसे फंसीं जैकलीन
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश जैकलीन को रिझाने की हर संभव कोशिश कर रहा था। उसने जैकलीन से लियोनार्डो की फिल्म में लीड रोल दिलाने का भी वादा किया था।
मुंबई, 24 दिसंबर। जब से जैकलीन फर्नांडीज के ठग सुकेश चंद्रशेखर से संबंधों को लेकर खुलासा हुआ है, तब से लेकर हर रोज जैकलीन सुर्खियों का हिस्सा रही हैं। आए दिन उनको लेकर मीडिया में नए खुलासे हो रहे हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुकेश जैकलीन को रिझाने की हर संभव कोशिश कर रहा था। कई महंगे उपहारों जैसे कार, घोड़ा के अलावा उसने जैकलीन से हॉलीवुड के मशहूर एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म में लीड रोल दिलाने का वादा किया था और बेचारी जैकलीन उसके चंगुल में फंसती चली गईं।

जैकलीन से किया था लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म में लीड रोल का वादा
सुकेश ने जैकलीन से कहा था कि उसके कई लोग लियोनार्डो डिकैप्रियो के संपर्क में हैं और वे जल्द ही तुम्हारी और लियोनारर्डो की मीटिंग फिक्स कराएंगे। यही नहीं सुकेश ने जैकलीन से कहा कि वह अमेरिका ले लॉस एंजेलिस और न्यूयॉर्क कई बार जा चुका है और हॉलीवुड में सेलिब्रिटी मैनेजमेंट कंपनियों तक उसकी अच्छी पहुंच है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जैकलीन यह जानने के लिए बेहद उत्सुक थीं, कि हॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है, और सुकेश उनकी इसी अधीरता से खेल रहा था। सुकेश ने जैकलीन से कहा कि वह जल्द ही एक बड़ा खुलासा करेगा, लेकिन उसके लिए उसे (जैकलीन) इंतजार करना होगा। आखिरकार सुकेश ने जैकलीन को बताया कि हॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार लियोनार्डो है और वह जल्द ही उन्हें लियोनार्डो की फिल्म में लीड रोल दिलाएगा।

जैकलीन पर बनाएगा 500 करोड़ रुपए की वुमेन सुपरहीरो सीरीज
सुकेश ने जैकलीन से यह वादा लिया कि वह किसी को इसके बारे में नहीं बताएगी कि उसकी लियोनार्डो के मैनेजरों के साथ बातचीत हुई है। सुकेश ने जैकलीन रो रिझाने के लिए और भी कई हथकंडे अपनाए। सुकेश ने जैकलीन से यह भी वादा किया कि वह उसकी कई सारी फिल्में प्रोड्यूस करेगा। सुकेश से जैकलीन से कहा कि वह उसके साथ 500 करोड़ रुपए की महिला सुपरहीरो की एक फिल्म बनाएगा तो तीन भागों में होगी। सुकेश ने जैकलीन को बताया कि उनकी शक्ल हॉलीवुड स्टार एंजेलिन जोली से मिलती-जुलती है और इसलिए क्यों ने उनके ऊपर एक वुमेन सुपरहीरो की फिल्म बने।

सुकेश ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक की पत्नी से हड़पे 200 करोड़ रुपए
फिलहाल सुकेश ईडी की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ चल रही है। बता दें कि सुकेश पर जून 2020 से मई 2021 तक रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से 200 करोड़ रुपए की उगाही का आरोप है। उसे 7 अगस्त 2021 को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने कहा कि अपनी गिरफ्तारी तक सुकेश लगातार जैकलीन के संपर्क में था।












Click it and Unblock the Notifications