Hafta Vasooli: मुनव्वर फारुकी ने अपने शो में फिर धार्मिक भावनाओं को पहुंचाया ठेस, FIR दर्ज, फिर जाएंगे जेल?
Munawar Faruqui: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी अपने नए शो की वजह से चर्चा में हैं। इसका नाम हफ्ता वसूली है। शो जियो हॉटस्टार पर 14 फरवरी से शुरू हुआ है। इस शो शुरू हुए 10 दिन भी नहीं हुए और विवादों में आ गया। इतना ही नहीं शो को अब बैन करने की मांग भी उठ रही है। वहीं, दूसरी तरफ मनव्वर और उनके शो के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हो गई है।
अभी कुछ दिनों पहले समय रैना और उनका शो इंडियाज गॉट लेटेंट भी विवाद में घिर गए थे। उनके खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई है और लगातार पुलिस समन भेज रही है। लेकिन मुनव्वर के शो में ऐसा क्या हुआ, जिस वजह से बैन की मांग उठ रही है। पूरा मामला हम आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।

मुनव्वर का शो हफ्ता वसूली भी रोस्ट कॉमेडी शो है। इसी तरह का शो आप कॉमेडियन आशीष सोलंकी का भी देख चुके हैं। ख़ैर बात करें हफ्ता वसूली शो की तो इसमें कुछ कमेंट मुनव्वर के द्वारा किए गए हैं। जिसके कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। इसमें मुनव्वर कुछ गाली और इशारे भी कर रहे हैं। जिन्हें देख सोशल मीडिया पर इसे बैन करने की मांग उठ रही है। साथ ही अश्लीलता फैलाने के भी आरोप हैं।
अमिता सचदेवा पेशे से वकील हैं। उन्होंने मुनव्वर और शो के खिलाफ मेल लिखा है। उन्होंने कमेडियन के ऊपर धार्मिक भावनाओं को ठेस और अश्लीलता फैलाने के आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196, 299 और 353 के तहत शिकायत दर्ज करने के आग्रह किया है। साथ अपने आरोपों के आधार पर आईटी एक्ट की धाराएं भी लगाने की मांग की है। पोस्ट में उन्होंने कोर्ट जाने के लिए भी कहा है। अब देखना ये है कि मुनव्वर के खिलाफ पुलिस क्या एक्शन लेता है।












Click it and Unblock the Notifications