Koffee With Karan: आ रहा है कॉफी विद करण का 7वां सीजन, इस दिन से शुरू होगा शो

फिल्म निर्माता करण जौहर का चर्चित शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन का आगाज होने जा रहा है। इस शो की रिलीज डेट की भी घोषणा हो चुकी है।

मुंबई, 19 जून: फिल्म निर्माता करण जौहर का चर्चित चैट शो कॉफी विद करण के 7वें सीजन का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। इस शो की रिलीज डेट की भी घोषणा हो चुकी है। लेकिन इस बार इस शो में करण जौहर फैंस के लिए कुछ नए सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। आपको बता दें कि करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से 'कॉफी विद करण' की एक झलक शेयर की है।

करण जौहर ने किया 7वें सीजन का ऐलान

करण जौहर ने किया 7वें सीजन का ऐलान

करण जौहर जितने अच्छे फिल्म निर्माता हैं उतने ही अच्छे वह एक होस्ट भी हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। इसी वजह से उनके चर्चित शो कॉफी विद करण का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब फैंस का ये इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। जी हां करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कॉफी विद करण के 7वें सीजन की एक झलक शेयर की है।

करण जौहर ने शेयर किया प्रोमो

करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कॉफी विद करण शो का एक प्रोमो शेयर किया। इस प्रोमो में शो में आए बड़े-बड़े सेलिब्रिटी की एक झलक दिखाई दे रही है। शाहरुख खान से लेकर अनुष्का शर्मा तक हर सेलेब्स का रिएक्शन छोटे-छोटे क्लिप्स के जरिए दिखाया गया है। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए करण जौहर ने कैप्शन में लिखा- "अनुमान लगाइए इस बार कौन आ रहा है। और इस बार पाइपलाइन में बहुत बड़े स्टार्स हैं"।

वीडियो देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया

वीडियो देख फैंस ने दी प्रतिक्रिया

इस प्रोमो के पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही इसमें लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो देखने के बाद फैंस का और ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। साथ ही कमेंट कर बता रहे हैं कि पहले ऐपिसोड में किसे देखना पसंद करेंगे। बता दें कि, करण जौहर का ये शो इस बार और भी ज्यादा खास होने वाला है।

इस तारीख से होगी शो की शुरूआत

इस तारीख से होगी शो की शुरूआत

कॉफी विद करण का 7वां सीजन इस बार 7 जुलाई से शुरू होने वाला है। लेकिन, इस बार ये शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। कॉफी विद करण अब तक टीवी पर प्रसारित होता था। इसके पिछले 6 सीजन सभी ने टीवी पर देखे हैं, लेकिन सातवें सीजन को आप सीधे ओटीटी पर घर बैठे आराम से देख सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+