कॉमेडी शो 'पॉप कौन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सतीश कौशिक को ऐसे दी गई श्रद्धांजलि
Pop Kaun Trailer: 'पॉप कौन' की टीम ने सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत कॉमेडी किंग सतीश कौशिक को सम्मान और प्यार जताया है।

Pop Kaun Trailer: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर और फिल्म मेकर सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देते हुए आज कॉमेडी शो 'पॉप कौन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'पॉप कौन' की टीम ने इसी तरह से सोशल मीडिया के जरिए दिवंगत कॉमेडी किंग सतीश कौशिक को सम्मान और प्यार जताया है। आपको बता दें कि गत 9 मार्च 2023 को सतीश कौशिक का निधन हो गया था। डॉक्टरों के अनुसार हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। वहीं सतीश कौशिक को याद करते हुए कॉमेडी शो 'पॉप कौन' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।
कॉमेडी देखकर हो जाएंगे लोटपोट
जानकारी के अनुसार 2 मिनट 17 सेकंड के 'पॉप कौन' के इस ट्रेलर में सतीश कौशिक भी नजर आ रहे हैं। इस ट्रेलर में वो सबकुछ है, जिसके बाद इस शो को देखने के लिए आप उत्साहित नजर आएंगे। इस शो के ट्रेलर को देखकर ही आप पेट पकड़कर हंसने लगेंगे और आपका दिल खुश हो जाएगा। ये कॉमेडी शो ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आगामी 17 मार्च से स्ट्रीम होगा। इस कॉमेडी शो 'पॉप कौन' में जॉनी लीवर से लेकर सौरभ शुक्ला, कुणाल खेमू, जैसे नुपूर सेनन, राजपाल यादव, चंकी पांडे, जैमी लीवर जैसे कई कलाकार नजर आएंगे।
17 मार्च को ओटीटी पर स्ट्रीम होगा ये शो
ट्रेलर में दिखाया गया है कि कुणाल खेमू के बचपन का रोल निभा रहा बच्चा अपने क्लास में कहता है- जीवन में मेरे बहुत सारे बाप हैं। वहीं सौरभ शुक्ला कुणाल खेमू से कहते हैं- बोलो पेंशन, वह कहते हैं- पेंशन..फिर सौरभ कहते हैं- तेरी शादी कैंसिल। सौरभ इस रोल में कम सुनने वाले पिता की भूमिका में हैं और इसी किरदार से वह लोगों को हंसाते नजर आएंगे। वहीं जॉनी लीवर हॉस्पिटल के बेड पर नजर आते हैं और उनके पास के बेड पर लेटे हुए शख्स को योग करते देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी। वहीं सतीश कौशिक का भी एक डायलॉग है जिसमें वह कहते हैं- डॉक्टर करतार सिंह का सीना 56 इंच का हो गया है पेट के बराबर। तभी सौरभ शुक्ला कहते हैं- 5 मिनट के लिए दाएं-बाएं देखो, इसका बाप बदल जावे है।












Click it and Unblock the Notifications