मुस्लिम तो जाकिर खान भी है उनका.....कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी से लोग पूछ रहे सवाल
मुस्लिम तो जाकिर खान भी है उनका.....कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी से लोग पूछ रहे सवाल
नई दिल्ली, 29 नवंबर। स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी का बेंगलुरू में लाइव शो बेंगलुरू पुलिस ने लॉयन ऑडर कहा हवाला देकर कैंसिल कर दिया। शो कैंसिल होने के बाद मुन्नवर ने अपना दर्द बयां करते हुए ट्टीटर पर एक पोस्ट शेयर कर बयान जारी किया कि ये 12वां शो था, जिसे दो महीने में धमकियों की वजह से रद्द करना पड़ा। उन्होंने अपने सोशल मीडिया नोट पर लिखा कि 'मेरा काम हो गया, अलविदा..! मुनव्वर के इस बयान के बाद लोग जाकिर खान की खूबियां बताते हुए मुनव्वर फारुकी से प्रश्न कर रहे हैं।

कॉमेडी करनी है तो 'जाकिर खान' से सीखो
मुनव्वर का शो कैंसिल होने के बाद अचानक ट्टीटर ट्रेंड कर रहा है। लोग मुनव्वर फारुकी को सीख देते हुए कह रहे हैं कॉमेडी करनी है तो 'जाकिर खान' से सीखो। मुन्नवर फारुकी की तरह किसी धर्म का मजाक उड़ाने की जरूर नहीं।

महमूद, कादर खान और जाकिर खान का दिया जा रहा उदाहरण
बता दें मुन्नवर के सपोर्टस ने पोस्ट करते हुए ये तर्क दिया था कि मुस्लिम होने के नाते मुनव्वर को निशाना बनाया गया है। जिसके बाद पलटवार करते हुए लोगों ने जवाब दिया और सीनियर कलाकार महमूद, कादर खान और जाकिर खान का उदाहरण तक दे डाला। यूजर्स ने कहा कैसे इन 'कलाकारों की कॉमेडी ऐसे विवादों में नहीं फंसी। फारुकी को भी इनसे सीखना चाहिए था।

मुस्लिम तो जाकिर खान भी है, उनका बायकॉट क्यों नहीं होता?
लोगों ने कहा
'मुनव्वर फारुकी के मुस्लिम होने से कभी कोई समस्या नहीं रही। समस्या यह है कि 'उन्होंने कई बार हिंदू देवताओं पर चुटकुले बनाए' जबकि अल्लाह पर कभी मजाक करने की हिम्मत नहीं की। मुस्लिम तो जाकिर खान भी है, उनका बायकॉट क्यों नहीं होता? हम जाकिर खान की इज्जत करते हैं, उनके कोई शोज कैंसिल नहीं होते क्योंकि वह किसी धर्म को निशाना नहीं बनाते। साफ और अच्छी कॉमेडी करते हैं।'
You deserve it making jokes on a specific religion is fun for you . You think there will be no consequence . We respect Zakir Khan no shows of him is cancelled because he don't target any regional Clean and great comdey . He respects every religion pic.twitter.com/VsnHP63IRd
— Parth Pawar (@ParthPawar4) November 28, 2021
जेल की हवा भी खा चुके हैं मुनव्वर फारुकी
बता दें मुनव्वर फारुकी वो ही कॉमेडियन हैं जो विवादित कॉमेडी करने के कारण जेल तक ही हवा खा चुके हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में मध्यप्रदेश के इंदौर में हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके पहले भी उन पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगा था।












Click it and Unblock the Notifications