रजनीकांत के बेटी के बाद चिरंजीवी की बेटी का हुआ तलाक? श्रीजा ने अपने नाम से हटाया पति का नाम
हैदराबाद, 18 जनवरी: इन दिनों साउथ सिनेमा में एक के बाद एक हाई प्रोफाइल तलाकों की खबरें सामने आ रही हैं। रजनीकांत की बेटी एश्वर्या और धनुष ने 18 साल के रिलेशन के बाद तलाक का ऐलान कर दिया। इसी बीच अब साउथ के एक और सुपरस्टार चिंरजीवी की सबसे छोटी बेटी और अभिनेता राम चरण की बहन श्रीजा के तलाक लेने की खबरें सामने आ रही है। श्रीजा ने अपने अभिनेता-पति कल्याण का नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया है। हालांकि तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

श्रीजा ने पति कल्याण का नाम अपने सोशल मीडिया हैंडल से हटाया
अटकलें लगाई जा रही हैं कि श्रीजा अपने पति कल्याण धेव से अलग हो गई हैं। इस जोड़े ने मार्च 2016 में शादी की और उनकी एक बेटी भी है। श्रीजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल का नाम बदलकर श्रीजा कल्याण से श्रीजा कोनिडेला कर लिया है। इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु ने भी तलाक की घोषणा से बहुत पहले अपना उपनाम अक्किनेनी हटा लिया था। बाद उन दोनों ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर अपनी शादी खत्म होने का ऐलान किया था।

2016 में श्रीजा ने की थी दूसरी शादी
चिरंजीवी और श्रीजा की ओर से अभी तक तलाक की अफवाहों पर कोई बयान नहीं आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने कल्याण को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। श्रीजा ने मार्च 2016 में बेंगलुरु के देवनहल्ली के पास परिवार के फार्महाउस में कल्याण से शादी की थी। शादी समारोह में रिश्तेदारों, करीबी दोस्तों और दक्षिण फिल्म उद्योग के सितारे भी शामिल हुए थे। इस शादी की मीडिया में खूब चर्चा हुई थी।

19 साल की उम्र में श्रीजा ने की थी पहली शादी
इस जोड़े को 2018 में एक बेटी हुई थी। कल्याण धेव से पहले श्रीजा की शादी सिरीश भारद्वाज से हुई थी। वह 19 साल की थी जब उन्होंने अपनी कॉलेज फ्रेंड से शादी की थी। बाद में 2011 में श्रीजा द्वारा उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज करने के बाद उनका रिश्ता खत्म हो गया था। इस रिश्ते से उनकी एक बेटी भी है। धनुष और ऐश्वर्या अलग होने की खबरों के बीच श्रीजा के तलाक की खबरें आईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications