1650 करोड़ की संपत्ति, प्राइवेट प्लेन, लग्जीरियस लाइफ के मालिक हैं चिरंजीवी, ऐसे बने सबसे अमीर एक्टर
Chiranjeevi Birthday: साउथ सिनेमा के मेगास्टार चिरंजीवी पिछले कई सालों से बड़े पर्दे पर काम कर रहे हैं और लोगों का दिल जीतते आ रहे हैं। लोग उन्हें प्यार से मेगा स्टार बुलाते हैं। फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ चिरंजीवी एक बेहतरीन पॉलिटिशयन भी हैं।
चिरंजीवी का 69वां जन्मदिन
आपको बता दें चिरंजीवी न केवल एक्टिंग के लिए बल्कि अपने सोशल काम के लिए भी काफी मशहूर हैं। चिरंजीवी की पॉपुलैरिटी उनके डायलॉग डिलिवरी की वजह से हुई है। आज चिरंजीवी अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं एक्टर की कुल संपत्ति और कमाई के बारे में।

-चिरंजीवी ने अपने दम पर तेलुगू इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। एक्टर के पिता कोनिडेल वेकेंट राव पेशे से एक कॉन्सटेबल थे, हालांकि उन्होंने कुछ फिल्मों में भी काम किया था।
-आपको बता दें कि साल 1955 को आंध्र प्रदेश के गोदावरी जिले में जन्मे चिरंजीवी का असली नाम कोनिडेला शिव शंकर वरप्रसाद राव है। एक्टर पहले क्रिकटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्हें अंगूठे में ऐसी चोट लगी थी कि उन्हें क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने की ठान ली थी।
-1978 में चिरंजीवी ने फिल्म 'प्रणाम खरीदू' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1983 में आई फिल्म 'कैदी' ने उन्हें रातों रात स्टार बना दिया था और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-1992 में रिलीज हुई फिल्म 'आपदाबंधवुडु' के लिए चिरंजीवी को 1.25 करोड़ रुपए की फीस मिली थी। इसके बाद वह तेलुगू सिनेमा के सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टार बने और उन्होंने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी फीस लेने के मामले में पीछे छोड़ दिया था।
1650 करोड़ के मालिक हैं चिरंजीवी
-साउथ के सुपरस्टार चिंरजीवी सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत कर ये मुकाम हासिल किया है। उन्होंने 45 साल के करियर में जमकर शोहरत हासिल की है और वो भारत से सबसे बड़े स्टार में से एक मानें जाते हैं।
-जीक्यू इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक चिरंजीवी की कुल संपत्ति 1650 करोड़ रुपये है। वह फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा बिजनेस, विज्ञापन और इनवेस्टमेंट से जमकर कमाई करते हैं। वह एक प्राइवेट प्लेन के मालिक भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications