कंगना रनौत के साथ रिलेशनशिप में थे चिराग पासवान? मंत्री ने परिवार से मिलवाया लेकिन नहीं की शादी, क्या थी वजह?

Chirag Paswan and Kangana Ranaut: बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के बाद अब कैबिनेट मंत्री बने चिराग पासवान सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। चिराग पासवान को बिहार के होनहार युवा नेताओं में गिना जाता है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान लोगों के बीच काफी फेमस हैं। चिराग पासवान ने जब से लोकसभा चुनाव 2024 में जीत हासिल की है, तब से वह सुर्खियों में छा गए हैं।

कंगना रनौत और चिराग पासवान की फिल्म
आपको बता दें कि चिराग पासवान ने साल 2011 में कंगना रनौत के साथ 'मिले ना, मिले हम' फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। इसी के साथ उनका एक्टिंग करियर भी खत्म हो गया था।

Chirag Paswan

हैंडसम और स्मार्ट लीडर हैं चिराग पासवान
41 साल के चिराग पासवान की पॉपुलैरिटी राजनीति के साथ साथ महिला फैंस के बीच भी काफी ज्यादा है। लोगों की मानें तो चिराग पासवान काफी हैंडसम और स्मार्ट लीडर हैं। चिराग पासवान के दमदार राजनीतिक करियर के साथ साथ महिलाएं उनके लुक की भी दीवानी हैं।

दो महिलाओं के साथ जुड़ चुका है नाम
आपको बता दें कि चिराग पासवान का नाम अब तक दो महिलाओं के साथ जुड़ चुका है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में विराट कोहली, दीपिका पादुकोण और सानिया मिर्जा के साथ चिराग पासवान को देश की सर्वाधिक प्रभावित करने वाले 8 युवा शख्सियतों में शामिल किया गया है।

रंजना सिन्हा को पसंद करते थे चिराग पासवान
कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि दिल्ली में पढ़ाई के दौरान चिराग पासवान अपनी एक क्लासमेट रंजना सिन्हा को पसंद करने लगे थे। हालांकि इस बारे में कोई पुख्ता बात सामने नहीं आई है, लेकिन कई चर्चाओं में रंजना को चिराग की गर्लफ्रेंड बताया गया है। कहा जाता है कि एक समय पर दोनों रिलेशनशिप में थे।

रंजना के घरवालों के चलते हो गया था ब्रेकअप
वहीं कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि रंजना सिन्हा के घरवालों को चिराग पासवान बिल्कुल पसंद नहीं थे। रंजना के घरवाले नहीं चाहते थे कि उनके घर की बेटी चिराग पासवान के साथ कोई रिलेशन रखे। और यही वजह थी कि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था

कंगना रनौत के साथ चिराग का रिलेशन
इसके बाद चिराग पासवान का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ जुड़े लगा था। दोनों ने साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म मिले ना मिले हम में एकसाथ काम किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई थी लेकिन लोग इस जोड़ी की चर्चा करने लगे थे।

chirag paswan

कंगना को घरवालों से मिला चुके थे चिराग
कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग के समय से ही कंगना रनौत और चिराग पासवान एक दूसरे के करीब आने लगे थे। दोनों को एक साथ कई बार क्विलिटी टाइम स्पेंड करते हुए भी देखा गया था। वहीं दोनों एम्सटर्डम में घूमते हुए भी देखे गए थे। सिर्फ इतना ही नहीं चिराग पासवान कई बार अपनी खास दोस्त कंगना रनौत को अपने माता-पिता से भी मिलवा चुके थे।

राजनीति में एंट्री करना चाहते थे चिराग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत कई बार चिराग पासवान के घर जा चुकी हैं और उनके पैरेंट्स के साथ लमय बिता चुकी हैं। हालांकि बाद में दोनों के बीच अचानक ही दूरी बढ़ने लगी थी। कंगना जहां बॉलीवुड में अपने कदम जमा रही थीं, वहीं चिराग अपने पिता के साथ मिलकर राजनीति में एंट्री करने की तैयारी कर रहे थे।

चिराग पासवान और कंगना रनौत की जीत
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद अब चिराग पासवान और कंगना रनौत दोनों कई साल बाद फिर से संसद के बाहर आमने-सामने थे। दोनों ने एक दूसरे को चुनाव जीतने की बधाई भी दी और गले भी मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+