छवि मित्तल ने बिकिनी में शेयर की फोटो और दिखाए ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई के निशान, सामने आई ये बड़ी बात

Chhavi Mittal Breast Cancer: छवि मित्तल ने अपनी ब्रेस्ट कैंसर जर्नी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब उन्होंने अपनी एक फोटो के जरिए ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के निशान लोगों को दिखाए हैं।

chhavi mittal

Chhavi Mittal Breast Cancer: एक्ट्रेस छवि मित्तल यूट्यूब पर अपने शॉर्ट वीडियोज के लिए काफी फेमस हैं। साल 2022 में उन्होंने कई वीडियोज के लिए काम किया है। वह न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्लिक फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। साल 2022 जहां एक तरफ उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आया, वहीं कुछ जख्म भी देकर गया। एक जख्म तो इतना गहरा था, जिसने की उनके शरीर पर अपने निशान भी छोड़ दिए हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस छवि मित्तल को इस साल ब्रेस्ट कैंसर हो गया था, जिसकी उन्होंने अप्रैल में सर्जरी करवाई थी। इस ब्रेसट कैंसर के चलते उन्हें कीमो सेशन भी लेने पड़े थे। हालांकि अब सर्जरी के बाद छवि मित्तल कैंसर फ्री हो चुकी हैं और एकदम फिट भी नजर आने लगी हैं। छवि मित्तल ने अपनी ब्रेस्ट कैंसर जर्नी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने फैंस को बताया था कि किस तरह से उन्होंने कैंसर और उसके दर्द से लड़ाई लड़ी थी। हाल ही छवि मित्तल ने सोशल मीडिया पर बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनके ब्रेस्ट कैंसर की सर्जरी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

छवि मित्तल ने शेयर की बिकिनी में तस्वीर

आपको बता दें कि एक्ट्रेस छवि मित्तल ने साल 2023 में एंट्री करने से पहले फैंस को अपने ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के बारे में बताते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इस फोटो में बिकिनी पहन रखी है और कैंसर की सर्जरी का निशान उसमें साफ नजर आ रहा है। बिकिनी में शेयर की गई इस तस्वीर में छवि मित्तल की पीठ पर दाएं तरफ एक बड़ा सा कट का निशान नजर आ रहा है जो कि उनकी ब्रेस्ट सर्जरी का है।

फैंस को दिखाएं ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई के निशान

फैंस को दिखाएं ब्रेस्ट कैंसर से लड़ाई के निशान

छवि मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है और लोगों को अपने कैंसर से लड़ाई के बारे में बताया है और उस लड़ाई के दौरान मिले जख्म दिखाए हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए छवि मित्तल ने कैप्शन में लिखा है- अब वह पहले से ज्यादा स्ट्रॉन्ग हो गई हूं। मुझे एक नई और बेहतर जिंदगी मिली है।

छवि मित्तल के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स

छवि मित्तल के पोस्ट पर फैंस के कमेंट्स

छवि मित्तल के इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस तस्वीर को देखने के बाद से उनकी तारीफ करने में लगे हैं और उन्हें एक साहसी महिल बता रहे हैं। एक फैन ने छवि मित्तल की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है- छवि आपने इस साल बहुत सम्मान, प्यार और लाखों दुआएं कमाई हैं। यही दुआएं आपके साथ हमेशा रहेंगी। वहीं एक अन्य फैन ने लिखा है- तुम्हें और पावर और हिम्मत मिलती रहे।

छवि मित्तल को ऐसे पता चला था ब्रेस्ट कैंसर

छवि मित्तल को ऐसे पता चला था ब्रेस्ट कैंसर

छवि मित्तल एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ साथ एक व्लॉगर और कैंसर सर्वाइवर भी हैं। छवि अपने व्लॉग में लोगों को फिटनेस के लिए इंस्पायर करती रहती हैं। वह अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं, जहां वह फिटनेस और हेल्थ से जुड़ी चीजों के बारे में बताती रहती हैं। छवि मित्तल ने खुद सोशल मीडिया पर बताया था कि पहली बार उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने के बारे में तब पता चला था, जब उनकी छाती में चोट लगी थी।

छाती पर लगी थी बड़ी चोट

छवि मित्तल ने बताया था कि उन्हें छाती पर चोट वर्कआउट के दौरान लगी थी। जब वह डॉक्टर के पास गईं तो उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने के बारे में पता चला था। तब छवि मित्तल ने तुरंत ही अपना इलाज शुरू करवा दिया था। आपको बता दें कि छवि मित्तल ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। छवि मित्तल ने 'घर की लक्ष्मी बेटियां', 'तुम्हारी दिशा' और 'बंदिनी' जैसै टीवी शोज के अलावा कुछ फिल्मों में भी काम किया हौ। वह फिल्म 'एक विवाह ऐसा भी' में भी नजर आई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+