Chhath Puja 2025: छठ महापर्व पर जरूर सुनें ये भक्ति गीत, श्रद्धा और आस्था से सरोबार हो जाएगा मन

Chhath Puja 2025: बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों में छठ पर्व की धूम होती है। छठ पूजा का हर पड़ाव बेहद पवित्रता और आस्था के रंगों से सरोबार रहता है। नहाय-खाय से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक यह पर्व भक्ति, अनुशासन और पवित्रता से भरा होता है। इस पर्व में संगीत और भक्ति गीतों की भूमिका बेहद अहम होती है। भोजपुरी भाषा में गाए गए छठ गीत इस त्योहार की आत्मा कहे जाते हैं। ये गीत श्रद्धालुओं के मन को भक्ति से सराबोर कर देते हैं।

छठ पर्व के गीत भोजपुरी और मैथिली में खूब गाए जाते हैं। दिवंगत लोक गायिका शारदा सिन्हा के गाए छठ गीत तो आज पूर्वांचल की परिधि पार कर पूरी दुनिया में पहुंच गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी सिनेमा और संगीत जगत ने छठ महापर्व को समर्पित कई नए गीत जारी किए हैं। लोकप्रिय गायकों जैसे कल्पना पटवारी, शारदा सिन्हा, पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, और प्रियंका सिंह की मधुर आवाज़ में गाए गीत सोशल मीडिया और यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं।

Chhath Puja 2025 bhojpuri song

Chhath Puja 2025 पर सुनें ये मधुर गीत

⦁ छठ पूजा पर हर घाट पर बजने वाला गीत है केरवा जे फरेला घेघवा से। इसे शारदा सिन्हा, पवन सिंह समेत कई यूट्यूबर्स ने अपनी आवाज में गाया है। छठ महापर्व आज एक तरह से इस गीत के बिना अधूरा ही है।

⦁ शारदा सिन्हा की आवाज में गाया गीत 'पहले पहले छठ कैनी' के यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज हैं। इस गीत में एक नई बहू परिवार की परंपरा को आगे ले जाते हुए महापर्व छठ करती है। गीत की पवित्रता और शारदा सिन्हा की कोमल आवाज ने इसे छठ का ट्रेंडिंग गीत बना दिया है।

यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: छठ पूजा कब है? किस दिन है नहाय-खाय? नोट करें सूर्य को दिये जाने वाले अर्घ्य की सही डेट

⦁ शारदा सिन्हा की ही आवाज में गाए गीत दुखवा मिटाई छठी मैया बेहद लोकप्रिय है। इस गीत में व्रती अपने घर-परिवार की खुशहाली के साथ समाज के कल्याण की भी कामना करते हैं।

⦁ रुनकी-झुनकी जैसन बिटिया छठ महापर्व का लोकप्रिय गीत है। इसमें व्रती अपने लिए बेटी की दुआ मांगते हुए कहती हैं कि बेटियों से घर में चहल-पहल और उजियारी बनी रहती है।

⦁ जोड़े-जोड़े फलवा गीत भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने गाया है। छठ व्रत की महत्ता और पवित्रता को इस गीत में बहुत सुंदर ढंग से बताया गया है।

छठ गीतों में सूर्य देव और छठी मइया के प्रति कृतज्ञता, परिवार की खुशहाली की कामना और मातृ शक्ति का सम्मान झलकता है। जब घाटों पर श्रद्धालु डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं और इन गीतों की मधुर धुन गूंजती है, तो वह दृश्य आस्था और ऊर्जा से भर देता है। भोजपुरी संगीत की सबसे खास बात यह है कि इसके गीत लोक संस्कृति और परंपरा से जुड़े होते हैं। इसमें न केवल धार्मिक भावना झलकती है बल्कि समाज की संवेदनाओं का भी सुंदर चित्रण होता है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फ्री में सुन सकते हैं Chhath Puja के गीत

आज के डिजिटल युग में छठ के गीत Spotify, YouTube, Gaana, JioSaavn और Apple Music जैसे प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। हर साल इन गीतों को करोड़ों बार सुना जाता है। इस बार भी उम्मीद है कि "छठ मइया के अंचरा में संसार बसल बा" जैसे गीत भक्तों के दिलों को छू जाएंगे। छठ सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, अनुशासन और परिवारिक एकता का उत्सव है। और जब इसकी लहरों में संगीत घुल जाता है, तो यह भक्ति की एक अविस्मरणीय यात्रा बन जाती है।

यह भी पढ़ें: Pawan Singh Bhojpuri Navratri Song: पवन सिंह का देवी गीत रिलीज, सुनते ही हो जाएंगे भावुक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+