Chhath Geet 2025: ये है पवन सिंह का सबसे ज्यादा बजने वाला 'छठ गीत', इतने करोड़ व्यूज के पार पहुंचा गाना
Chhath Geet 2025 Pawan Singh: बिहार और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में कार्तिक महीने की षष्ठी तिथि को आस्था और श्रद्धा का महापर्व छठ पूजा मनाया जाता है। सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित ये पर्व चार दिनों तक चलने वाला त्योहार होता है।
छठ पर्व रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाया जाता है
साल 2025 में छठ पूजा का आयोजन 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक किया जाएगा। अब य पर्व सिर्फ यूपी-बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी इसे पूरे रीति-रिवाज और उत्साह के साथ मनाते हैं।

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में छठ गीतों का बोलबाला
हर साल की तरह इस बार भी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री छठ के मौके पर भक्तिमय गीतों की बरसात करने के लिए तैयार है। इन गीतों की गूंज न केवल घाटों पर बल्कि सोशल मीडिया और घर-घर में सुनाई देती है।
पवन सिंह का छठ गीत आज भी ट्रेंड में
-भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह का एक ऐसा छठ गीत है जो रिलीज के तीन साल बाद भी लोगों की जुबान पर छाया हुआ है। बात हो रही है उनके सुपरहिट गाने 'जोड़े-जोड़े फलवा' की, जो आज भी हर छठ पर्व पर सबसे ज्यादा बजने वाला गीत माना जाता है।
-ये गीत T-Series Hamaar Bhojpuri के यूट्यूब चैनल पर 30 अक्टूबर 2022 को रिलीज किया गया था। रिलीज होते ही ये गाना धमाकेदार हिट साबित हुआ और अब तक इसे 10 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो किसी भोजपुरी छठ गीत के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
-इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं, जबकि अजीत सिंह और अंजनी रामाज्ञा ने संगीत तैयार किया है। पवन सिंह की दमदार आवाज, मधुर संगीत और भक्ति से भरपूर बोलों ने इस गीत को छठ पूजा की पहचान बना दिया है।
'जोड़े-जोड़े फलवा' का जादू बरकरार
-हालांकि पवन सिंह हर साल छठ के अवसर पर नए-नए भक्ति गीत लेकर आते हैं, लेकिन 'जोड़े-जोड़े फलवा' के आगे आज भी बाकी सभी गाने फीके पड़ जाते हैं। इस गाने की लोकप्रियता का आलम ये है कि छठ पर्व पर घाटों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह इसकी गूंज सुनाई देती है।
-भक्ति संगीत और भावना, तीनों का संगम 'जोड़े-जोड़े फलवा' सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि छठ पूजा की परंपरा का हिस्सा बना चुका है। यही वजह है कि जब तक ये गीत नहीं बजता, तब तक छठ का त्योहार अधूरा सा लगता है।












Click it and Unblock the Notifications