कौन हैं 'रंग दे बसंती' फेम एक्टर सिद्धार्थ, जिन्होंने साइना पर किया गंदा कमेंट?

नई दिल्ली, 11 जनवरी। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर गंदी टिप्पणी करके विवादों में आए तमिल एक्टर सिद्धार्थ इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने उन्हें बॉयकॉट करने की बात कही है तो वहीं महिला आयोग ने उनके Twitter अकाउंट को ही बंद करने की मांग कर दी है। इस वक्त आम से लेकर खास तक सभी के निशाने पर एक्टर सिद्धार्थ ही हैं। मालूम हो कि हिंदी सिनेमा के दर्शक उन्हें सुपर हिट फिल्म 'रंग दे बसंती' की वजह से ही पहचानते हैं।

तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में फिल्में की

तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में फिल्में की

एक्टर सिद्धार्थ का पूरा नाम सिद्धार्थ सूर्यनारायण है। 17 अप्रैल 1979 को जन्मे सिद्धार्थ ने तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में फिल्में की हैं, वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। वो एक अच्छे सिंगर, स्क्रीन राइटर और फिल्म निर्माता भी हैं।

फिल्म 'रंग दे बंसती'

फिल्म 'रंग दे बंसती'

उन्होंने फिल्म 'रंग दे बंसती' से हिंदी सिनेमा में कदम रखा और इसके बाद उन्होंने 'चश्मे बद्दूर' और 'द हाउस नेक्स्ट डोर' जैसी फिल्में की लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई।

फिल्ममेकर मणि रतनम

अपनी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई खत्म करने के बाद इन्होंने फिल्म मेकिंग का काम शुरू किया और ये प्रख्यात फिल्ममेकर मणि रतनम के अस्सिटेंट बन गए। इन्होंने साल 2003 में तमिल फिल्म Boys के जरिए अपना एक्टिंग करियर शुरू किया और इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया।

 2007 में सिद्धार्थ का हुआ तलाक

2007 में सिद्धार्थ का हुआ तलाक

नवंबर 2003 में सिद्धार्थ ने मेघना से शादी की थी, ये प्रेम विवाह था दो कि साल 2007 में टूट गया और दोनों का तलाक हो गया।


क्या है बवाल

5 जनवरी को पंजाब के फिरोजपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध के बारे में ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि "कोई भी देश खुद को सुरक्षित होने का दावा नहीं कर सकता है अगर उसके अपने पीएम की सुरक्षा से समझौता किया जाता है। मैं कड़े शब्दों में, कायरतापूर्ण हमले की निंदा करती हूं।।''

क्या कहा तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने?

क्या कहा तमिल एक्टर सिद्धार्थ ने?

'रंग दे बसंती फेम' एक्टर सिद्धार्थ ने ट्वीट किया कि दुनिया की 'Subtle cock चैंपियन ... भगवान का शुक्र है कि हमारे पास भारत के रक्षक हैं।' जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+