'मेरे साथ सोना है, संबंध बनाना है, मुझे खुश कर दो ', 32 साल की एक्ट्रेस से फेमस प्रोड्यूसर ने की गंदी डिमांड
Chandini Chowdary: साउथ इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच और सेक्सुअल हैरेसमेंट का मुद्दा एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है। पॉपुलर एक्ट्रेस चांदनी चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने करियर की शुरुआत में हुए एक कड़वे अनुभव के बारे में लोगों को बताया है, जिसके बाद ये विवाद फिर से भड़क गया है। 'चाय बिस्किट' द्वारा आयोजित 'द ऑडिशन शो' में हिस्सा लेने वाली चांदनी चौधरी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में हुई एक परेशान करने वाली घटना को याद किया।
चांदनी चौधरी के साथ हुई थी ऐसी शर्मनाक हरकत
चांदनी चौधरी ने आरोप लगाया कि एक फेमस प्रोड्यूसर ने मौके के बदले में उनकी सेक्सुअल इच्छाओं को पूरा करने के लिए उन्हें परेशान किया था। चांदनी चौधरी के खुलासे के मुताबिक साल 2015 में फिल्म 'ब्रह्मोत्सवम' की शूटिंग के दौरान, एक फेमस प्रोड्यूसर ने उनसे एक मशहूर ज्वैलरी ब्रांड के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मौका देने के लिए संपर्क किया था।

'फेमस प्रोड्यूसर ने मुझे अपने साथ सोने के लिए कहा'
-चांदनी ने बताया- पहले उस प्रोड्यूसर ने मेरी मां के सामने ही बात की थी। फिर उसने मुझे अकेले में बुलाया और मेरे रंग-रूप पर कमेंट करते हुए सीधे तौर पर कमिटमेंट मांगा। मुझे साथ में सोने के लिए कहा। संबंध बनाने के लिए कहा और खुश करने के लिए कहा। जब मैंने मना कर दिया तो प्रोड्यूसर ने मेरी मां को भी फोन किया और उनके साथ गलत बर्ताव किया। चांदनी चौधरी ने कहा कि उनकी मां ने प्रोड्यूसर को फोन करके कहा कि अगर उन्होंने दोबारा फोन किया तो वह पुलिस में शिकायत करेंगी।
-चांदनी चौधरी ने साल 2024 में फिल्म 'गामी', 'एवम' और 'म्यूजिक शॉप मूर्ति' के प्रमोशन के दौरान उसी प्रोड्यूसर से हुई मुलाकात को भी याद किया। चांदनी चौधरी के मुताबिक उस समय उन्होंने सीधे उनसे बात की थी और पूछा था- तुम ही थे जिसने मुझे अपने साथ सोने के लिए कहा था? एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी ये बात सुनते ही प्रोड्यूसर चुप रह गया था।
'गुस्से में प्रोड्यूसर ने मेरी इमेज बिगाड़ दी'
चांदनी चौधरी ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने उनकी इच्छा पूरी नहीं की तो प्रोड्यूसर ने बदले की कार्रवाई की थी। चांदनी चौधरी ने आरोप लगाया कि इंडस्ट्री में उन्हें गलत तरीके से घमंडी और काम करने में मुश्किल वाली इमेज दे दी गई थी। एक्ट्रेस का मानना है कि ये इमेज आज भी उनके करियर पर असर डाल रही है।
'टैलेंट ही सफलता का रास्ता है, शोषण नहीं'
-चांदनी चौधरी का ये बयान एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के उस आरोप के एक दिन बाद आया जिसमें उन्होंने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कमिटमेंट या कॉम्प्रोमाइज एक अनऑफिशियल जरूरत बन गई है। चांदनी चौधरी ने कहा- साउथ इंडस्ट्री अभी पूरे भारत में 500 करोड़ रुपये से 1000 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ ग्लोबल पहचान बना रहा है लेकिन इंडस्ट्री की ये भी जिम्मेदारी है कि वह ये पक्का करे कि एक्ट्रेस बनने की चाह रखने वाली लड़कियां ये भी मान सकें कि टैलेंट ही सफलता का रास्ता है, शोषण नहीं।
-एक्ट्रेस ने आगे कहा- जब तक चांदनी चौधरी जैसी कहानियां सामने आना बंद नहीं हो जातीं, तब तक ये सवाल इंडस्ट्री को परेशान करता रहेगा कि क्या कास्टिंग काउच सच में खत्म हो रहा है या ये बस अपना रूप बदल रहा है?


Click it and Unblock the Notifications
