18 OTT Platforms Ban: चेतावनी देने के बाद सरकार ने ब्लॉक किए 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म, जानिये क्या है पूरा मामला...
Govt Ban 18 OTT Platforms: हाल ही में केंद्र सरकार ने 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जानकारी दी कि पहले कई बार चेतावनी देने के बाद भी जब कोई सुधार नहीं हुआ तो 19 वेबसाइट्स, 10 ऐप्स समेत 57 सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
बतातें चलें कि सरकार ने इन प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने के पीछे की वजह असभ्य कंटेंट पब्लिश करना बताया है। ये प्लेटफॉर्म लगातार कई चेतावनियों के बावजूद अश्लील कंटेंट लोगों को दिखा रहे थे, जिसके बाद सरकार ने कई दफा चेतावनी भी दी। आखिरकार 18 ओटीटी प्लेटफॉर्म समेत अन्य सोशल मीडिया हैंडल्स को भी ब्लॉक कर दिया गया है।

मंत्रालय की एक प्रेस रिलीज में कहा गया है कि देशभर में ओटीटी प्लेटफॉर्म की 19 वेबसाइट, 10 ऐप और 57 सोशल मीडिया हैंडल को ब्लॉक कर दिए गए हैं। कंटेंट को आईटी अधिनियम, भारतीय दंड संहिता और महिलाओं का अश्लील प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम का उल्लंघन बताया गया है।
I&B विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बार-बार 'रचनात्मक अभिव्यक्ति' की आड़ में अश्लीलता, अश्लीलता और दुर्व्यवहार का प्रचार न करने के लिए प्लेटफार्मों की जिम्मेदारी पर जोर दिया है। आइये जानते हैं कि सरकार ने किन-किन ओटीटी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है...
- Dreams Films
- Voovi
- Yessma
- Uncut Adda
- Tri Flicks
- X Prime
- Neon X VIP
- MoodX
- Besharams
- Hunters
- Rabbit
- Xtramood
- Nuefliks
- Mojflix
- Hot Shots VIP
- Fugi
- Chikooflix
- Prime Play












Click it and Unblock the Notifications