Celebrity MasterChef Winner: सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विनर बने गौरव खन्ना, जीती इतनी प्राइज मनी
Celebrity Masterchef Winner: टीवी का फेमस कुकिंग रिएलिटी शो 'सेलेब्रिटी मास्टरशेफ' का पहला सीजन सरप्राइज से भरा हुआ था। गत 11 अप्रैल 2025 (शुक्रवार) को शो का पहला सीजन एक इमोशनल और एक्साइटिंग ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है।
सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विनर बने गौरव खन्ना
इसी के साथ इस रिएलिटी शो के विनर के बारे में भी लोगों को पता चल गया है। आपको बता दें कि सेलेब्रिटी मास्टशेफ की ट्रॉफी टीवी के फेमस एक्टर गौरव खन्ना ने अपने नाम की है। आइए आपको बताते हैं कि गौरव खन्ना सेलेब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी के साथ साथ कितनी प्राइज मनी अपने घर ले गए हैं।

कौन हैं सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन के विनर गौरव खन्ना?
-गौरव खन्ना एक मशहूर टीवी एक्टर हैं। टीवी के फेमस शो 'अनुपमा' में अनुज का किरदार निभाकर गौरव खन्ना ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल की थी। वहीं सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के इस पहले सीजन में गौरव ने अपनी लजीज डिशेज से जजों को खूब इम्प्रेस किया।
-वहीं शो के ग्रैंड फिनाले में, गौरव की सिग्नेचर डिश ने न केवल अपने टेस्ट और प्रेजेंटेशन से जजों का दिल जीता बल्कि कानपुर से अपने सफर की शुरुआत को लेकर शेयर की गई इमोशनल कहानी को भी बयां किया।
गौरव खन्ना को मिली कितनी प्राइज मनी?
इस शो में गौरव खन्ना की कलिनरी ग्रोथ शानदार रही। शो में उनके सफर ने न केवल उनके एक्टिंग स्किल को दिखाया, बल्कि किचन में उनके हैरान कर देने वाले टैलेंट को भी लोगों तक पहुंचाया। आपको बता दें कि सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के विनर गौरव खन्ना ने ट्रॉफी के साथ साथ 20 लाख रुपये की कैश प्राइज मनी और प्रीमियम किचन एप्लायंस भी जीता है।
रणवीर बरार ने गौरव खन्ना को खास अंदाज में दी बधाई
-सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के जज रणवीर बरार ने ट्रॉफी लिए गौरव खन्ना के साथ अपनी एक खास तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। साथ ही गौरव को बधाई देते हुए रणवीर बरार ने कैप्शन में लिखा है- ये मायने नहीं रखता कि आप कहां से शुरू करते हैं, बल्कि ये मायने रखता है कि आप कैसे खत्म करते हैं।
-रणवीर बरार ने आगे लिखा है- क्या सीजन था। क्या कहानी थी। बधाई हो गौरव खन्ना, आपने वाकई हमारे दिलों में अपनी जगह बना ली है। आपकी हर डिश में जिद, जुनून और क्रिएटिविटी थी। मैं ये देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि आपके खाने की यात्रा आगे कहां जाती है। शुभकामनाएं, हमारे पहले सेलेब्रिटी मास्टरशेफ।
कौन बने सेलोब्रिटी मास्टरशेफ के रनर्स अप?
आपको बता दें कि सेलेब्रिटी मास्टरशेफ के पहले सीजन का प्रीमियर 27 जनवरी 2025 को शुरू हुआ था और 11 अप्रैल 2025 को ये खत्म हो गया। ग्रैंड फिनाले में निक्की तंबोली को फर्स्ट रनर-अप अनाउंस किया गया है जबकि तेजस्वी प्रकाश ने तीरा स्थान हासिल किया है। वहीं फैजल शेख और राजीव अदातिया शो के टॉप 5 फाइनलिस्ट में शामिल थे।
फिनाले एपिसोड में संजीव कपूर बने थे जज
आपको बता दें कि शो के ग्रैंड फिनाले एपिसोड को जज करने के लिए सेलेब्रिटी शेफ विकास खन्ना और रणवीर बरार के साथ फेमस शेफ संजीव कपूर भी शो का हिस्सा बने थे। उन्होंने टॉप 5 फाइनलिस्ट की फाइनल डिश टेस्ट की थी। ये कंप्टीशन मुश्किल था लेकिन गौरव खन्ना ने अपने इनोवेशन, टेक्निक और खाने के प्रति इमोशनल कनेक्शन के चलते ये शो जीत लिया।












Click it and Unblock the Notifications