तमिल एक्टर विशाल के रिश्वत के आरोपों पर CBFC का जवाब, छवि खराब करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी
तमिल एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल ने अपनी फिल्म 'मार्क एंटनी' के लिए सेंसर सर्टिफिकेट देने के लिए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) पर रिश्ववत लेने का आरोप लगाया था। जिसके बाद सूचना और प्रचारण मंत्रालय ने तुरंत एक्शन में आते हुए जांच शुरू करवा दी थी। शुक्रवार को सीबीएफसी ने तमिल एक्टर के अरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा हमारी छवि खराब करने की कोशिश बर्दास्त नहीं की जाएगी, सरकार का भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस है।

बता दें तमिल अभिनेता विशाल ने गुरुवार को आरोप लगाया कि मुंबई में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने उनकी फिल्म 'मार्क एंटनी' के हिंदी संस्करण के सेंसर प्रमाणन के लिए 6.5 लाख रुपये की रिश्वत ली। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय पर एक्टर विशाल के आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से जांच के आदेश के बाद सीबीएफबी ने ये एक प्रेस रिलीज जारी कर जवाब दिया है।
सीबीएफबी ने लिखा "सारे आनलाइन प्रोसीजर होने के बावजूद भी फिल्म निर्माता अभी भी बिचौयियों और एजेंटों के जरिए आवेदन करते हैं। यह सीबीआएफबी सर्टीफिकेशन प्रोसीजर में तीसरे पक्ष की भागीदारी को खत्म करने के उद्देश्य के विरूद्ध है। अगर कोई पक्ष दावा कर रहा है कि वे सीबीआईएफसी का है और किसी सर्टीफिकेशन के नाम पर पैसा मांगता है तो शिकायत तुरंत सीबीएफसी को देनी चाहिए।
सीबीएफबी ने अपील की कि अगर किसी को इसी तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा है तो वे जानकारी दें। संदेश में कहा गया है, "हम सभी से अनुरोध करते हैं कि सीबीएफसी द्वारा उत्पीड़न के किसी भी अन्य मामले के बारे में जानकारी [email protected] पर देकर मंत्रालय के साथ सहयोग करें।"
सीबीएफसी भ्रष्टाचार के प्रति जीरा टॉलरेंस रखता है। शिकायत मिलने पर दोषी पाए गए शख्स पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी और मूल कारण पता किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीईएफबी ने कहा हमारी छवि खराब करने की कोशिश बर्दास्त नहीं की जाएगी।"
बता दें सोशमल मीडिया पर विशाल ने खुलासा किया था कि भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है, लेकिन असल जिंदगी में ये हजम नहीं हो रहा। खासकर सरकारी दफ्तरों में. और वो भी CBFC मुंबई कार्यालय में तो और भी बुरा हो रहा है। मुझे अपनी फिल्म मार्कएंटोनी हिंदी संस्करण के लिए 6.5 लाख देना पड़ा। उन्होंने लिखा स्क्रीनिंग के लिए 3 लाख और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख मुझसे लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications