राहुल वैद्य के 'गरबे की रात' गाने पर मचा बवाल, सूरत में दर्ज की गई एफआईआर
नई दिल्ली, अक्टूबर 15: भूमि त्रिवेदी और राहुल वैद्य का हाल ही में रिलीज हुआ नवरात्रि स्पेशल सॉन्ग 'गरबे की रात' सुर्खियों में है। इस गाने को राहुल और निया शर्मा पर फिल्माया गया है। लेकिन इसी गाने के कारण राहुल वैद्य मुश्किल में फंस गए हैं और उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वीडियो संस्करण जारी होने के तुरंत बाद, सोशल मीडिया पर गाने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। कई लोगों ने कहा कि यह गीत धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

राहुल वैद्य को मिली जान से मारने की धमकी
राहुल वैद्य का यह गाना गुजरात में पूजनीय देवी 'श्री मोगल मां' पर आधारित है। गुजरात में उनकी खास मान्यता है। मोगल मां के भक्तों को गाने में उनका जिक्र पसंद नहीं आ रहा है। वह चाहते हैं कि गाने से मोगल मां का जिक्र हटा दिया जाए। लेकिन अब इस मामले में राहुल वैद्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जेके राजपूत ने इस संबंध में सूरत के अमरोली थाना में धार्मिक आस्था का अपमान करने और गलत बयानी के माध्यम से लोगों को आहत करने के आधार पर मामला दर्ज किया है।
Recommended Video

सूरत में एफआईआर
दायर केस में कहा गया है कि, भूमि त्रिवेदी वीडियो विजुअल कॉन्सेप्ट से अनजान थीं और उन्होंने इसे जारी होने के बाद समुदाय से माफी भी मांगी। हालांकि, एफआईआर इस बात पर जोर दिया गया है कि, इस गाने को या तो यूट्यूब चैनल से वीडियो गाने को हटा दिया जाए या फिर चैनल को प्लेटफॉर्म से प्रतिबंधित कर दिया जाए। इस मामले पर राहुल का कहना है कि वह 'किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। बस उन्हें कुछ दिनों की मोहलत दें। इस गाने में सुधार करने में थोड़ा समय लगेगा, लेकिन लोगों की भावनाएं को देखते हुए इसमें बदलाव किए जाएंगे।

गाने में बदलाव के लिए मेकर्स ने मांगा समय
वहीं दूसरी ओर राहुल वैद्य के स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'जी हां, यह बिल्कुल सच है। बीती रात से ढेरों फोन कॉल और मैसेज आ रहे हैं, जिनमें राहुल को जान से मारने, पीटने, उन्हें गिरफ्तार करवाने और एफआईआर दर्ज करवाने आदि के बारे में बोल रहे हैं। हम बताना चाहते हैं कि गाने में हमने मोगल मा के नाम का जिक्र बेहद सम्मान और श्रद्धा के साथ किया है और किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है। लेकिन इस बात को समझते हुए कि एक खास वर्ग के लोगों को इस गाने में देवी मां मोगल के नाम का इस्तेमाल अच्छा नहीं लगा है, इसका हम सम्मान करते हैं और इसे सुधारने की अपने स्तर पर कोशिश कर रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications