Cannes Film Festival: पहली बार कांस में जलवा बिखेरने को तैयार हैं कियारा आडवाणी, डेब्यू को लेकर कही ये बात
Kiara in Cannes Film Festival: बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपनी मौजदूगी दर्ज कराने के लिए तैयार हैं। कबीर सिंह एक्ट्रेस को कान्स में देखने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं। सिनेमा गाला डिनर में कियारा आडवाणी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
बताते चलें कि इस डिनर की मेजबानी कान्स में वैनिटी फेयर करेगा। ये प्रोग्राम दुनियाभर की महिलाओं को साथ में लेकर आता है और सिनेमा जगत में उनके योगदान को भी मान्यता देता है।

सिर्फ कियारा ही नहीं बल्कि सिनेमा जगत की कुछ और हसीनाएं भी कान्स में शामिल होने वाली हैं। बता दें कि ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय के भी इस फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने की खबरें सामने आ रही हैं। अदिति राव हैदरी भी लोरियल पैरिस के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर इस फेस्टिवल में जाएंगी।
अदिति राव हैदरी ने कांस में शामिल होने को लेकर एएनआई से बात करते हुए कहा कि वे तीसरी बार इसमें शिरकत ले रही हैं। एक्ट्रेस ने हा कि मैं भी इसकी तैयारी कर रही हूं। बहुत जल्द लोरियल के साथ कान्स के लिए रवाना हो रही हैं। वहां जाकर काफी कुछ करना है।
दरअसल हीरामंडी एक्ट्रेस अदिति ने 2022 में कान्स में डेब्यू किया था। उन्होंने फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर बेहद खूबसूरत लुक पेश किया। वे पिछले साल भी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। 2023 में, कान्स में उनका पहला लुक - रेड कार्पेट से हटकर - ऑस्कर डे ला रेंटा का एक स्वप्निल नीला कन्फेक्शन था, जिसे उन्होंने लोरियल शूट के लिए पहना था। इस बार भी अदिति के लुक लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
बताते चलें कि फ्रांस के कांस शहर में 14 से 25 मई तक 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। खास बात ये है कि फेस्टिवल की गोल्डन पाम कैटेरी में इंडिया से 30 साल के बाद कोई फिल्म नॉमिनेट हुई है। ये पायल कपाड़िया की 'ऑल वी इमैजिन एज लाइट' है।












Click it and Unblock the Notifications