Cannes 2022 में उर्वशी की खूबसूरती पर फिदा हुए फैंस, व्हाइट गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफिल

एक्ट्रेस उर्वषी रौतेला ने कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। इस दौरान उन्हें व्हाइट रफल गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। व्हाइट कलर के रफल गाउन में उर्वशी किसी शहजादी से कम नहीं लग रहीं हैं।

मुंबई, 17 मई: कांस फिल्म फेस्टिवल के आगाज के साथ ही बॉलीवुड की हसीनाओं ने अपना जलवा बिखेरना शुरु कर दिया है। रेड कार्पेट पर अपने सिजलिंग लुक से मॉडल्स सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। हाल ही में दीपिका के देसी लुक ने फैंस को खूब इम्प्रेस किया। दीपिका के बाद अब उर्वशी रौतेला का खूबसूरत लुक भी सामने आया है। एक्ट्रेस उर्वषी रौतेला ने कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। इस दौरान उन्हें व्हाइट रफल गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। व्हाइट कलर के रफल गाउन में उर्वशी किसी शहजादी से कम नहीं लग रहीं हैं।

व्हाइट रफल गाउन में गॉर्जियस दिखीं उर्वशी

व्हाइट रफल गाउन में गॉर्जियस दिखीं उर्वशी

एक्ट्रेस उर्वषी रौतेला ने कांस फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है। इस दौरान उन्होंने व्हाइट रफल गाउन में सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। व्हाइट कलर के रफल गाउन में उर्वशी किसी शहजादी से कम नहीं लग रहीं हैं. व्हाइट आउटफिट संग रेड लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। उर्वशी ने अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर के साथ उर्वशी ने लिखा- 'कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 । ड्रीम डेब्यू। थैंक यू यूनिवर्स।' उर्वशी के इस पोस्ट पर फैंस बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं।

रे़ड लिपस्टिक और मेसी बन ने लगाए चार चांद

रे़ड लिपस्टिक और मेसी बन ने लगाए चार चांद

उर्वशी रौतेला ने अपनी खूबसूरत ड्रेस के साथ रेड लिप्सटिक लगाकर खुद को बोल्ड लुक दिया। इसके साथ ही मेसी हेयर बन उर्वशी के लुक में चार चांद लगा रहे हैं। रेड कार्पेट के उर्वशी के ये फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उर्वशी ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटोज शेयर कर फैंस को मदहोश कर दिया है।

फैंस ने लुटाया बेशुमार प्यार

फैंस ने लुटाया बेशुमार प्यार

उर्वशी अपने इस लुक में एकदम डॉल जैसी दिख रहीं हैं। फैंस उनकी खूबसूरत तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे। उर्वशी के कांस फिल्म फेस्टिवल के फोटोज को अब तक 3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसके साथ ही फैंस कमेंट कर उनकी फोटोज पर बेशुमार प्यार भी बरसा रहे हैं। उर्वशी के फैंस उन्हें इंटरनेशनल सुपरस्टार कहकर बुला रहे हैं. तो कोई उन्हें परी कह रहा है।

दीपिका ने बिखेरा जलवा

दीपिका ने बिखेरा जलवा

बताते चलें कि कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज 17 मई को हो चुका है। उर्वशी से पहले बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण भी रेड कार्पेट पर अपने हुस्न का जलवा बिखेर चुकीं हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को फेस्टिवल में जूरी मेंबर बनाया गया है, जिसपर उन्होंने गर्व जताया है। एक्ट्रेस ने फिल्म फेस्टिवल को लेकर बयान भी दिए, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुए।

अनुराग ठाकुर ने की रेड कार्पेट पर वॉक

अनुराग ठाकुर ने की रेड कार्पेट पर वॉक

कंट्री ऑफ ऑनर बने भारत के लिए इस साल का फेस्टिवल बेहद ही खास है। इस साल के कांस फिल्म फेस्टिवल में भारत की तरफ से 6 फिल्में दिखाई जा रही हैं, जिनमें तमिल, मलयालम, हिंदी और मराठी भाषा की डॉक्यूमेंट्रीज शामिल हैं। इस बार कांस कई मायनों में खास है। देश को कंट्री ऑफ ऑनर मिलने, अनुराग ठाकुर के रेड कार्पेट पर वॉक करने से लेकर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के जूरी मेंबर्स में शामिल होने तक इस बार का फेस्टिवल काफी अलग और स्पेशल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+