केके की मौत मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट ने CBI जांच की मांग वाली याचिका को दी मंजूरी
मशहूर प्लेबैक सिंगर केके का मामला अब कोलकत्ता हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। बता दें कि, CBI जांच की मांग वाली याचिका को कोलकत्ता हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है।
मुंबई, 6 जून: बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर केके की खूबसूरत आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। मंगलवार 31 मई को कोलकाता में उनका एक लाइव कॉन्सर्ट था। जिसके बाद उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी ऐसे में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में एक तरफ राजनीतिक विवाद शुरू होने लगा तो अब मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

कोलकत्ता हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
अब उनकी मौत को लेकर फैंस और उनके परिवार वालों को शक है कि क्या केके कोई साजिश का शिकार हुए हैं? अब इसी को लेकर ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा। बता दें कि, केके के निधन मामले में सीबीआई जांच की मांग की जा रही थी। अब कलकत्ता उच्च न्यायालय ने वकील रविशंकर चटर्जी को गायक केके की मौत की सीबीआई जांच की मांग करते हुए एक जनहित याचिका दायर करने की अनुमति दे दी है।
Calcutta High Court allows lawyer Ravishankar Chatterjee to file a PIL demanding CBI enquiry into the death of singer KK
The singer had passed away on May 31 after a live performance in Kolkata, West Bengal
— ANI (@ANI) June 6, 2022
क्या केके की मौत मामले में होगी CBI जांच?
बता दें कि, केके के निधन के 72 घंटे बाद उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें उनके निधन की वजह हार्ट अटैक ही बताई गई। हालांकि, पुलिस इस मामले में अब भी कार्रवाई कर रही है। परिवार वालों का कहना है कि, कार्यक्रम के दौरान इतनी भीड़ को आने की अनुमति किसने दी। अब इस मामले में कोर्ट निर्णय लेगा कि क्या इस पर सीबीआई जांच होगी भी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications