लड़के ने पापा और दीदी के साथ गोविंदा के गाने पर किया धांसू डांस, देखते रह गए लोग
डांस वीडियो में एक भाई अपनी बहन और पापा के साथ डांस कर करता दिखाई दे रहा है। दोनों भाई-बहन बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गाने पर डांस कर रहे हैं।
मुंबई, 16 जूनः बॉलीवुड गानों पर डांस कर वीडियो और रील्स बनाना इन दिनों ट्रेंड में शामिल हो गया है। आम लोगों से लेकर कई सेलेब्स तक बॉलीवुड गानों पर वीडियो और रील्स बनाकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हैं। ये वीडियोज और रील्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगता है। लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इन दिनों तो सोशल मीडिया पर ऐसे डांस वीडियोज काफी शेयर किए जाते हैं और लोग इस पर जमकर कमेंट्स करते हैं। आम लोगों से से लेकर सेलेब्स तक घर के अंदर और बाहर, समंदर किनारे या पहाड़ पर। कभी सुनसान सड़क पर तो कभी मॉल में लोग डांस वीडियोज बनाते नजर आ जाएंगे। वहीं सेलेब्स के फैन भी इन वीडियोज को खूब प्यार देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस डांस वीडियो में एक भाई अपनी बहन और पापा के साथ डांस कर करता दिखाई दे रहा है। दोनों भाई-बहन बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के गाने पर डांस करते दिख रहे हैं।

गोविंदा के गाने पर किया धांसू डांस
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भाई-बहन और उनके पापा एक्टर गोविंदा के गाने- तु जो हंस हंस के सनम मुझसे बात करती है..पर डांस कर रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि तीनों के स्टेप्स काफी मैच हो रहे हैं। उनकी मस्ती और अदा देखकर फैंस भी उन्हें खूब प्यार दे रहे हैं। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो को its me zidaan meri jaan नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है- 5.2 मिलियन व्यूज 264k लाइक्स.. बहुत शुक्रिया इस रील को इतना प्यार देने के लिए...।
यूजर्स कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स
आपको बता दें कि वीडियो में चल रहा गाना गोविंदा और आरती छाबड़िया पर फिल्माया गया था और ये अपने समय का सुपरहिट गाना था। इस वीडियो को इन बच्चों की मां ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज- तन्नो की दुनिया पर शेयर किया है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- कमाल की फैमिली है। एक दूसरे यूजर ने लिखा है- आप लोग कमाल के हैं, लुक और डांस दोनों कमाल का है। आपको बता दें कि इस वीडियो में नजर आ रहे बेटे का नाम जिदान शाहिद है और जिदान अपने पापा और मम्मी के साथ अक्सर डांस वीडियोज सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। ये वीडियोज काफी वायरल भी होते हैं। इनकी पूरी फैमिली बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाती रहती है।












Click it and Unblock the Notifications