पापा फरहान अख्तर की दूसरी शादी में शामिल हुईं थीं उनकी दोनों बेटियां शाक्य और अकीरा, जमकर किया डांस
19 फरवरी को फरहान अख्तर और एक्ट्रेस-मॉडल शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक-दूसरे से शादी कर ली।
23 फरवरी, मुंबई। 19 फरवरी को फरहान अख्तर और एक्ट्रेस-मॉडल शिबानी दांडेकर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से एक-दूसरे से शादी कर ली। खंडाला में हुई दोनों की शादी में वैसे तो बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन शादी का प्रमुख केंद रहीं फरहान अख्तर की दोनों बेटियां शाक्य और अकीरा। दोनों बेटियों ने फरहान की शादी में जमकर धमाल मचाया। यही नहीं उन्होंने हर एक रस्म में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह भी पढ़ें: जो बाइडेन की रूस को खुली चेतावनी, कहा- हमारा लड़ने का कोई इरादा नहीं, लेकिन नाटो क्षेत्र की रक्षा के लिए...

फरहान की पूर्व पत्नी अधुना की बेटियां हैं अकीरा और शाक्य
बता दें कि अकीरा और शाक्य फरहान की पूर्व पत्नी और सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी की बेटियां हैं। फरहान ने अधुना से साल 2000 में शादी की थी और 16 साल तक दोनों साथ रहे। इसके बाद दोनों के संबंधों में कुछ खटास पैदा हुई और 19 अक्टूबर 2016 को दोनों ने तलाक की अर्जी दे दी। दोनों ने सहमति से एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। तब से फरहान की अपनी दोनों बेटियों का लालन-पालन कर रहे हैं।

पापा की शादी में जमकर मचाया धमाल
फरहान अख्तर की दूसरी शादी में उनकी दोनों बेटियों ने जमकर डांस किया। फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी के कुछ फोटो शेयर किये हैं, जिसमें से एक फोटो में वे अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रहे हैं, वहीं एक अन्य फोटो में उनकी दोनों बेटियां अपने पिता के साथ डांस करती हुई नजर आ रही हैं। शनिवार को खंडाला में हुए कार्यक्रम के बाद दोनों ने सोमवार को मुंबई में अपनी शादी को रजिस्टर कराया। बाद में वे उसी रात जोया अख्तर के घर डिनर पार्टी में शामिल हुए।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं फरहान
बता दें कि फरहान खान आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई राकेश ओमप्रकाश मेहर का फिल्म तूफान में दिखाई दिए थे, जो काफी हिट रही थी। बता दें कि फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर फिल्म निर्माता डेब्यू किया था। उन्होंने सुपरहिट फिल्म दिल चाहता है, डॉन सीरीज औल लक्ष्य फिल्म का निर्देशन किया। इसके बाद उन्होंने फिल्म रॉक ऑन से अपने अभिनय की शुरुआत की। भाग मिल्खा भाग, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो, द स्काई इस पिंक उनकी हिट फिल्में रहीं।












Click it and Unblock the Notifications