सलमान खान ने बनाया अर्जुन कपूर को हीरो, फिर क्यों खराब हुआ रिश्ता? बोनी बोले- 'पहले जैसे नहीं...'
Boney Kapoor On Salman Khan: मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मैदान को लेकर सुर्खियों में हैं। वह लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने सलमान खान और अर्जुन कपूर के रिश्ते पर खुलकर बात की।
NEWS 18 को दिए इंटरव्यू में बोनी कपूर ने सलमान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने बताया कि अर्जुन कपूर ने उनकी वजह से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। बोनी ने कहा कि, 'मेरे दिमाग में ये कभी नहीं आया कि अर्जुन कपूर एक्टर बनेंगे। लेकिन सलमान खान ने खुद एक बार मुझे कॉल करके इस बारे में बताया था।'

बोनी कपूर ने आगे बात करते हुए कहा कि, 'जब सलमान खान का मुझे फोन आया था तो उन्होंने मुझसे कहा वो एक्टर बनेगा। इसके बाद उसने अर्जुन का वजन कम करवाया। क्योंकि उस दौरान वह बहुत ओवरवेट था। इसलिए मैं अर्जुन के करियर का सारा क्रेडिट सलमान खान को देना चाहता हूं।'
बोनी कपूर ने आगे अर्जुन और सलमान खान के रिश्ते पर बात की। उन्होंने कहा कि, 'भले ही ऐसा कहा जाता हो कि उन दोनों के बीच रिश्ते अब अच्छे नहीं हैं। हां ऐसा कहा जा सकता है कि उनकी बॉन्डिंग अब उतनी अच्छी नहीं रही। लेकिन बावजूद इसके अर्जुन के करियर में सलमान का बड़ा हाथ है। यही वजह है कि मैं आज भी सलमान खान को काफी पसंद करता हूं।'
बता दें कि, अर्जुन कपूर ने फिल्म इशकजादे से अपने करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म के दौरान अर्जुन सलमान खान की बहन अर्पिता खान को डेट कर रहे थे। उनसे मिलने के लिए वह सलमान खान के घर भी जाते थे। लेकिन ये रिश्ता महज दो साल तक ही चल पाया। इसके बाद जब से वह मलाइका अरोड़ा को डेट करने लगे तबसे अर्जुन और सलमान खान की दोस्ती में दरार आ गई।












Click it and Unblock the Notifications