बोनी कपूर बेटी जाह्नवी के लिए ढूंढ रहे हैं ऐसा दूल्हा, दामाद के पास जरूर होनी चाहिए ये खास चीज
फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने खुलासा किया है कि उनके पापा बोनी कपूर ने होने वाले दामाद के लिए पहले से ही बहुत कुछ सोच रखा है।
मुंबई, 28 जुलाईः बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग मूवी 'गुड लक जेरी' जल्द ही रिलीज होने वाली है और जाह्नवी इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान ही उन्होंने खुलासा किया है कि उनके पापा बोनी कपूर ने होने वाले दोनों दामाद के लिए पहले से ही बहुत कुछ सोच रखा है। जाह्नवी ने बताया कि दोनों दामादों में क्या-क्या खूबियां होनी चाहिए ये भी पापा ने पहले से ही सोच रखा है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकीं श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रहे हैं।

पापा बोनी कपूर को चाहिए ऐसा दामाद
अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन के दौरान जाह्नवी कपूर ने बताया कि उनके पापा की बस यही ख्वाहिश है कि दामाद उनकी पसंद का हो। उन्हें किसी और चीज की परवाह नहीं है। बस वो चाहते हैं कि दामाद बिल्कुल उनके जितना लंबा होना चाहिए। जाह्नवी ने बताया कि उनके पिता की हाइट 6 फुट 1 इंच है।

पापा ने प्यार देने में कोई कमी नहीं छोड़ी
जाह्नवी कपूर ने सिद्धार्थ कनन के शो में इस बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा- जब हम बच्चे थे, तब वो मुझसे और खुशी से कहते थे कि मैं चाहता हूं कि तुम पूरी दुनिया घूम लो, ताकि अपने पति को बता सको कि शादी से पहले मेरे पापा ने मुझे पूरी दुनिया घुमा दी है। वो हमें प्यार देने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते थे। जाह्नवी ने आगे कहा- अब मुझे एहसास होता है कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा? वो ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि जिस व्यक्ति से हम शादी करें, वो मेरे और खुशी के साथ वैसा ही व्यवहार करे, जैसा पापा करते हैं।

कई लोगों के साथ जुड़ चुका है जाह्नवी का नाम
आपको बता दें कि कुछ साल पहले जाह्नवी कपूर का नाम अक्षत राजन के साथ जुड़ा था। दरअसल साल 2016 में जाह्नवी और अक्षत की कुछ इंटिमेट फोटोज सोशल मीडिया पर लीक हो गई थीं। अक्षत के अलावा जाह्नवी का नाम शिखर पहारिया से भी जुड़ चुका है। इनके अलावा ये भी कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर को भी कुछ समय तक डेट किया था।
बोनी कपूर ने श्रीदेवी से की थी दूसरी शादी
जानकारी के अनुसार बोनी कपूर की पहली शादी साल 1983 में मोना शौरी से हुई थी। इनके दो बच्चे हैं, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर। इसके बाद साल 1996 में बोनी ने मोना से रिश्ता तोड़ लिया, क्योंकि उन्हें श्रीदेवी से प्यार हो गया था। उन्होंने साल 1996 में श्रीदेवी से दूसरी शादी की थी। इनकी दो बेटियां हैं, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर। वहीं साल 2018 में श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई। इसके बाद बोनी अपने चारों बच्चों की परवरिश खुद ही कर रहे हैं।

इन फिल्मों में जाह्नवी आएंगी नजर
जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में ही अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर जल्द ही 'द आर्चीज' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिलहाल जाह्नवी कपूर फिल्म 'गुड लक जेरी' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 29 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह नितेश तिवारी की फिल्म 'बवाल' में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म 7 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications